लाइव न्यूज़ :

Sambhal Shiv Mandir News: 46 साल बाद खुला?, हनुमान चालीसा का पाठ और गर्भगृह में भगवान शिव का श्रृंगार, खुशी से झूमे भक्त, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2024 15:31 IST

Sambhal Shiv Mandir News: ‘‘यह सोचकर मेरा दिल व्यथित हो जाता है कि इतने वर्षों तक देवी-देवता अंधेरे में रहे और मूर्तियों को कुएं में फेंक दिया गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देदूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।हम संभल में रहते हैं।प्राचीन मंदिर 46 साल बाद खुला है।

Sambhal Shiv Mandir News: संभल के श्री कार्तिक महादेव मंदिर (भस्म शंकर मंदिर) में मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी शशिकांत शुक्ला ने बताया, ‘‘चूंकि मंगलवार भगवान हनुमान का दिन होता है इसीलिए आज सुबह करीब चार बजे मंदिर की सफाई की गई, भगवान हनुमान को चोला चढ़ाया गया, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव का श्रृंगार किया गया।’’ उन्होंने यह भी बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

शुक्ला ने कहा, ‘‘यह सोचकर मेरा दिल व्यथित हो जाता है कि इतने वर्षों तक देवी-देवता अंधेरे में रहे और मूर्तियों को कुएं में फेंक दिया गया।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संभल के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया। मंगलवार को मंदिर में आए श्रद्धालु विक्की कुमार ने कहा, ‘‘हम संभल में रहते हैं।

इतना प्राचीन मंदिर 46 साल बाद खुला है, इसलिए आज मंगलवार के दिन मैं अपने परिवार के साथ दर्शन करने आया हूं।’’ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि संभल में भस्म शंकर मंदिर के कुएं के अंदर तीन खंडित मूर्तियां मिलीं। मंदिर को 46 साल तक बंद रहने के बाद पिछले हफ्ते फिर से खोला गया था।

श्री कार्तिक महादेव मंदिर (भस्म शंकर मंदिर) को 13 दिसंबर को फिर से खोला गया था जब अधिकारियों ने कहा था अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान उन्हें यह ढांचा मिला था। मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति और शिवलिंग स्थापित थे। यह 1978 से बंद था। मंदिर के पास एक कुआं भी है जिसे अधिकारियों ने फिर से खोलने की योजना बनाई थी।

शाही जामा मस्जिद से करीब एक किलोमीटर दूर यह मंदिर खग्गू सराय इलाके में है। अदालत के आदेश पर किए गए शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी जिसमें चार लोगों की जान चली गई और पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे।

जिला प्रशासन ने कुंए और मंदिर की ‘कार्बन डेटिंग’ के वास्ते भारतीय पुरात्व सर्वे को पत्र लिखा है। ‘कार्बन डेटिंग’ प्राचीन स्थलों से मिली पुरातात्विक कलाकृतियों के काल निर्धारण की एक प्रविधि है। प्रशासन ने कहा कि भक्तों ने मंदिर में आना शुरू कर दिया है और चौबीसों घंटे इसकी सुरक्षा की जा रही है।

जिलाधिकारी ने पहले कहा था, ‘‘यह कार्तिक महादेव का मंदिर है। यहां एक कुआं मिला है। यह अमृत कूप है। यहां सुरक्षा गार्ड स्थायी रूप से तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मंदिर में पूजा भी शुरू हो गई है। यहां अतिक्रमण है, जिसे हटाया जा रहा है। ’’

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेशभगवान शिवहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?