लाइव न्यूज़ :

कोई साथ दे, ना दे, फर्क नहीं पड़ता : शिवपाल यावद

By भाषा | Updated: December 9, 2018 00:15 IST

शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह के सामने प्रसपा-लो का नेतृत्व करने की पेशकश रखी थी। वह मुलायम का आशीर्वाद प्राप्त होने का भी लगातार दावा करते रहे हैं।

Open in App

अपने बड़े भाई और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा-लो) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि अब कोई उनका साथ दे या ना दे, फर्क नहीं पड़ता।

शिवपाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में सपा संस्थापक मुलायम के साथ देने से हिचकने के सवाल पर कहा, ‘‘कौन हमारे साथ है, कौन नहीं है, इसकी मुझे अब कोई चिंता नहीं है।‘‘ 

इस सवाल पर कि वह हमेशा मुलायम का आशीर्वाद प्राप्त होने का दावा करते हैं, मगर क्या कारण है कि सपा संस्थापक उनकी बजाय अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ दिखायी देते हैं, शिवपाल ने कहा ‘‘मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं और मैं अब जानकारी करना भी नहीं चाहता।’’ 

नयी पार्टी बनाने के बाद रविवार को लखनऊ में ‘जनाक्रोश रैली‘ करने जा रहे शिवपाल ने कहा ‘‘अब हमारे सामने देश और समाज के बहुत से मुद्दे हैं। उन्हीं मुद्दों के कारण हमने कल जनाक्रोश रैली बुलायी है। हम जनता के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेंगे ।’’ 

उल्लेखनीय है कि शिवपाल ने मुलायम के सामने प्रसपा-लो का नेतृत्व करने की पेशकश रखी थी। वह मुलायम का आशीर्वाद प्राप्त होने का भी लगातार दावा करते रहे हैं। हालांकि ज्यादातर मौको पर मुलायम अपने बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही नजर आते रहे हैं।

टॅग्स :शिवपाल यादवसमाजवादी सेक्युलर मोर्चाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज