लाइव न्यूज़ :

सपा ने राज्यसभा के लिए डिंपल यादव, कपिल सिब्बल और जावेद अली के नाम पर लगाई मुहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2022 12:01 IST

राज्यसभा की 11 सीट के लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी अभी तीन लोगों को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है। ये तीन सीटें कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव की हैं जिनका कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्यसभा की 11 सीट के लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।भाजपा गठबंधन के पास 273 विधायक हैं, जिसके लिहाज से उसे 7 सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। 11वीं सीट के लिए भाजपा और सपा में सियासी टक्कर देखने को मिल सकती है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से अपने खाते से तीन सदस्यों को राज्यसभा भेजने के लिए नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। 

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, इन तीन सीटों के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और जावेद अली का नाम सामने आया है।

बता दें कि, कपिल सिब्बल ने हाल ही में बीते 27 महीनों से जेल में बंद सपा विधायक आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिलवाई है जबकि जावेद अली पहले भी सपा से राज्यसभा जा चुके हैं।

बता दें कि राज्यसभा की 11 सीट के लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी अभी तीन लोगों को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है। ये तीन सीटें कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव की हैं जिनका कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है जिसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब सपा ने उनके राज्यसभा जाने का रास्ता साफ कर दिया है। इससे पहले ऐसी भी चर्चा थी कि सिब्बल को झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्यसभा भेज सकती है।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के विधानसभा में कुल 403 विधायक हैं, जिनमें से 2 सीटें खाली हैं। इस तरह से 401 विधायक फिलहाल हैं। ऐसे में एक सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए। भाजपा गठबंधन के पास 273 विधायक हैं, जिसके लिहाज से उसे 7 सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। 

सपा के पास 125 विधायक हैं जिससे उसे 3 सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन 11वीं सीट के लिए भाजपा और सपा में सियासी टक्कर देखने को मिल सकती है।

टॅग्स :राज्य सभासमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवडिंपल यादवकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार