लाइव न्यूज़ :

Shafiqur Rahman Barq died: यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 27, 2024 10:52 IST

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। मुरादाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती शफीकुर्ररहमान बर्क ने 27 फरवरी को आखिरी सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देशफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधनउत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद थे वह पांच बार सांसद रह चुके थे

Shafiqur Rahman Barq died: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। मुरादाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती शफीकुर्ररहमान बर्क ने 27 फरवरी को आखिरी सांस ली। हाल ही में समाजवादी पार्टी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी जिसमें शफीकुर्रहमान बर्क का नाम भी था। 

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क देश के सबसे बुजुर्ग नेताओं में थे। वह पांच बार सांसद रह चुके थे और मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर बेहद मुखर रहते थे। कई बार वह विवादित बयानों के कारण भी सुर्खियों में रहे। साल 2019 के चुनाव में शफीकुर्ररहमान बर्क ने संभल से मोदी लहर के बावजूद बड़ी जीत हासिल की थी। 

लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद वह तब खबरों में आए जब उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् इस्लाम के खिलाफ है और मुसलमान इसका पालन नहीं कर सकते। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का बचाव करने और इसकी तुलना भारत के अपने स्वतंत्रता संग्राम से करने के कारण भी उनकी आलोचना हुई थी। 

जब सितंबर 2023 में संसद के विशेष सत्र के पहले दिन संसद में 75 साल की संसदीय यात्रा पर चर्चा हो रही थी तब पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान शफीकुर्रहमान बर्क का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि आजादी के बाद साढ़े सात हजार से ज्यादा सांसदों ने अब तक इस सदन में अपना योगदान दिया है। इनमें एक सांसद ऐसे भी हैं जो 93 साल के हैं और अभी भी लोकसभा के सदस्य हैं।

बीती 21 फरवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशसंभल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज