लाइव न्यूज़ :

'मोदी ने पक्षियों को खिलाया इसलिए फैला बर्ड फ्लू', समाजवादी पार्टी के नेता पीएम की पुरानी तस्वीर शेयर कर लगाए ये आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2021 15:30 IST

देश के चार राज्यों-केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 12 स्थानों पर एवियन इन्फ्लुएंजा या बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने बेतुका बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने देशभर में फैले बर्ड फ्लू को लेकर बेतुका बयान दियासपा नेता बर्ड फ्लू के फैलने के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया हैसपा नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर भी साझा की है

लखनऊ: कोरोना वैक्सीन को लेकर नेताओं की बयानबाजी के बीच अब बर्ड फ्लू को लेकर भी बयानबाजी शुरू हो गई है। ताजा मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह जो सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और पूर्व राज्यमंत्री रहे हैं उन्होंने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पक्षियों को दाना खिलाकर देशभर में फैले एवियन फ्लू का प्रसार किया है।

सपा नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित निवास पर उनके मोर को खिलाने वाले तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ ही लिखा, 'इस व्यक्ति का क्या करें? पक्षियों को दाना खिलाया तो बर्ड फ्लू की चपेट में आ गए बेचारे।'

बता दें कि सपा नेता ने पहली बार ऐसा बयान नहीं दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री जी और जोगी को कोरोना का टीका लगवाना चाहिए। पूर्व राज्य मंत्री आई पी सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि-टीकाकरण भाजपाइयों और संघियों का सबसे पहले होना चाहिए बेहतर होगा कैमरे पर हर पल रहने वाले प्रधानमंत्री जी और जोगी को कोरोना का टीका लगवाना चाहिए।

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश भी कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अजीब बयान दे चुके हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि वो बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे क्योंकि बीजेपी की वैक्सीन में उन्हें भरोसा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब अपनी सरकार आएगी तो सबको वैक्सीन लगवाएंगे वहीं बीजेपी का कहना है कि एक पढ़ा लिखा शख्स अफवाहबाज कैसे हो सकता है।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीबर्ड फ्लूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार