लाइव न्यूज़ :

Rampur By Polls: आजम खान ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'उपचुनाव से पहले थाने में ले जाकर लोगों को पिटा गया, पैसे भी बांटे गए'

By आजाद खान | Updated: June 23, 2022 09:33 IST

Rampur By Polls: ऐसे में आजम खान ने लोगों से अपील कर मजबूती से मतदान करने की बात कही है। उन्होंने अपने बात में प्रशान पर भी निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर में आज उपचुनाव हो रहे है। ऐसे में चुनाव से पहले आजम खान ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने उनके लोगों पर पुलिस द्वारा की गई ज्यादती की बात कही है।

Rampur By Polls: आज देश के छह राज्यों में तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे है। इस लोकसभा सीट में उत्तर प्रदेश का रामपुर भी शामिल है जो सीट मोहम्मद आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। आज इस सीट पर भी बाई पोल्स हो रहे है। इस चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने रामपुर में मतदान को लेकर गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि चुनाव से पहले हमारे लोकसभा उम्मीदवार के साथ बुरा बर्ताव किया गया है। उन्होंने हिंसा की भी बात कही है। 

क्या है आजम खान का दावा 

आजम खान ने यह दावा करते हुए कहा कि चुनाव से पहले लोगों को मारा और उन्हें पीटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे पूरे राज जगे रह गए और ऐसा में उन्होंने पूरी रात पुलिस की जीप और साइरन की आवाज सुनाती रही। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे लोकसभा उम्मीदवार के साथ गंज थाना के थानाध्यक्ष ने सबसे अभद्र व्यवहार भी किया है। उनका दावा है कि पुलिस ने उनके लोगों को थाने ले गई और उनके साथ हिंसा की है।

आजम खान ने यह भी कहा कि थाना ले गए लोगों को कुछ पैसे भी दिए गए है। उनके मुताबिक, उनके लोग गंज थाना, कोतवाली थाना और सिविल लाइंस थाना ले जाए गए थे। 

इससे पहले सपा प्रमुख ने भी लगया था आरोप

आपको बता दें कि इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस तरह से आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था, "भाजपा सरकार उपचुनाव में अपनी हार से घबराकर सपा के कार्यकर्ताओं को थाने में बैठा रही है लेकिन उसे याद रहे जहां लाखों लोग सपा के साथ हैं वहां उनकी ये गीदड़-भभकी काम नहीं आनेवाली। जितना अधिक दबाव बढ़ेगा, सपा के समर्थन में उतना अधिक मतदान बढ़ेगा। सपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी!"

आजम खान ने क्या अपील की

पुलिस द्वारा इस तरीके से बर्ताव को लेकर आजम खान ने प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई सख्ती से अगर मतदान की प्रतिशत में कमी आएगी तो इसके पीछे प्रशासन जिम्मेदार होगा। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस हालात में भी आप मजबूती से वोट करें और अगर आप पर ज्यादती भी हो तो भी आप वोट करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा वोट मिलना चाहिए। 

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवPoliceरामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार