लाइव न्यूज़ :

सैम पित्रोदा ने कहा- 84 में हुआ तो हुआ, मोदी ने गप्प लगाने के सिवा कुछ नहीं किया, देखें VIDEO

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 9, 2019 20:23 IST

Lok Sabha Elections 2019: पित्रोदा ने कहा, ''अब क्या है 84 का? आपने क्या किया पांच साल में, उसकी बात करिए। 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या क्या? आपको नौकरियां पैदा करने के लिए वोट दिया गया था..।''

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के दौरान रस्साकशी के चलते कांग्रेस के इंडियन ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।सैम पित्रोदा ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच साल में गप्प लगाने के सिवा कुछ काम नहीं किया है।

Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस के इंडियन ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा बालाकोट एयर स्ट्राइक लेकर दिए विवादित बयान के बाद एकदम से सुर्खियों में आने के बाद लगातार अपने बयानों के कारण लाइम लाइट में बने हुए हैं। अब एक बार फिर उन्होंने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें गप्प लगाने वाला करार दिया है।

गुरुवार (9 मई) को सैम पित्रोदा ने कहा, बोल दिया न आप तो झूठ बोलते ही रहते हैं रोज यार, आज हमारे पे झूठ बोला, कल आप पे झूठ बोला और आप झूठ फॉरवर्ड करते रहते हैं, अब क्या है 84 का? बात तो करिये आपने क्या किया पांच साल में, उसकी बात करिये, 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया? आपको नौकरियां पैदा करने के लिए वोट दिया गया था, आपने नौकरियां नहीं दीं। आपको 200 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट दिया गया था। आपने वो भी नहीं किया तो आपने क्या किया? आपने कुछ नहीं किया इसलिए आप यहां लगाते हैं वहां हैं गप्प।''

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में कांग्रेस की पूर्व सरकारों को लेकर निशाना साध रहे हैं। इसी चलते जब पत्रकारों ने सैम पित्रोदा से 1984 के दंगों को लेकर बीजेपी के आरोपों पर सवाल किया तो उन्होंने पीएम मोदी को गप्प लगाने वाला करार दे दिया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है