लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस भी विपक्षी एकता की हिमायती है, लेकिन पहले आई लव यू कौन बोलेगा?', बिहार में नीतीश से बोले सलमान खुर्शीद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2023 21:13 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को एकजुट होकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की एक बार फिर सलाह दी थी। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर साथ मिलकर भाजपा से लड़े तो भाजपा को सौ सीटों के नीचे समेट सकते हैं। जवाब में सलमान खुर्शीद ने कहा कि जो आप चाह रहे हैं, उसे कांग्रेस भी चाह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में तेज हुई भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने की कवायदनीतीश बोले- मिलकर लड़े तो भाजपा को सौ सीटों के नीचे समेट सकते हैंसलमान खुर्शीद ने कहा- जो आप चाह रहे हैं, उसे कांग्रेस भी चाह रही है

पटना: बिहार की राजधानी पटना में भाकपा-माले के 11वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के मौके पर सलमान खुर्शीद ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में और स्पष्ट रूप से भी जो बातें कही, इस पर मैं इतना ही कहूंगा कि जो आप चाह रहे हैं, उसे कांग्रेस भी चाह रही है। लेकिन प्यार में एक समस्या होती है कि पहले आई लव यू कौन बोलेगा?

सलमान खुर्शीद ने आगे कहा,  "जो अनुभवी होते हैं वह सोच विचार करते हैं और पीछे हो जाते हैं। लेकिन जिन्हें अनुभव की कमी रहती है वह तुरंत अपनी बात को जुबां पर ले आते हैं और कहते हैं भैया हम तो ऐसे ही हैं। इसमें हमें शोले फिल्म की एक डायलॉग याद आ गई हम तो ऐसे ही हैं।"

सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश में गुजरात मॉडल की बात होती है, लेकिन मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहना चाहूंगा कि नीतीश कुमार पूरे देश में बिहार मॉडल की बात करें। इसका मैं पूरे देश में समर्थन करता हूं। उन्होंने विपक्षी नेतृत्व पर कहा कि मैं इस बात पर कुछ नहीं कह सकता हूं। इसके लिए बड़े-बड़े नेता बैठकर निर्णय कर लेंगे लेकिन एकता बड़ी बात होती है। जब सभी साथ में बैठेंगे सभी निर्णय ले लिए जाएंगे।

खुर्शीद ने कहा कि नीतीश कुमार का प्रस्ताव बहुत अच्छा है। इसको अमल में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फासीवादी शक्तियों से सामना करना है। फासीवादी शक्तियों में दिलेरी नहीं है। एक बार विपक्षी दहाड़ के बाद सभी फासीवादी लोग बिल में घुस जाएंगे। विपक्षी एकता के बाद जो लोग आज बड़े-बड़े बात करते हैं सभी बिल में घुस जाएंगे।

बता दें कि इसी कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को एकजुट होकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की एक बार फिर सलाह दी थी। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर साथ मिलकर भाजपा से लड़े तो भाजपा को सौ सीटों के नीचे समेट सकते हैं। नीतीश ने आगो कहा कि वह न तो पीएम पद के दावेदार हैं और न उम्मीदवार। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद सब लोग मिलकर प्रधानमंत्री चुन लेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारकांग्रेसSalman Khurshidजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार