लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें पहले दिन के लिए कितने टिकटों की हुई बिक्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 16:17 IST

किसी का भाई किसी की जान फिल्म में सलमान खान के अलावा, तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है।सलमान खान की यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 मुंबईः सलमान खान की आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए ए़डवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को घोषणा की। उन्होंने बताया कि दर्शक अब उनकी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की टिकट खरीद सकते हैं।

सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर सलमान (57) ने लिखा, " 'किसी का भाई किसी की जान' की अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है। अभी टिकट खरीदें। 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में मिलते हैं।’’ निर्माण कंपनी 'सलमान खान फिल्म' (एसकेएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी नजर आएंगे। फिल्मों के व्यवसाय पर करीब से नजर रखने वाली वेबसाइट Sacnilk ने अनुमान जताया है कि सलमान की फिल्म की एडवांस बुकिंग में पहले दिन के लिए 50 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो सकती हैं। यानी फिल्म एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई कर सकती है।

टॅग्स :सलमान खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए