लाइव न्यूज़ :

साक्षी महाराज के लेटर ने अमित शाह को कर दिया उन्हें उन्नाव का लोकसभा टिकट देने के लिए मजबूर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2019 18:54 IST

साक्षी महाराज ने लिखा 'मैंने उन्नाव संसदीय लोकसभा सीट पर 2014 में तीन लाख पंद्रह हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार चार से पांच लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे।

Open in App

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज का टिकट इस बार कटते-कटते बच गया। मौके को भांपते हुए अपनी उम्मीदवारी बचाने के लिए सांसद साक्षी महाराज ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र का जातीय समीकरण बताया। उन्होंने वर्तमान विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष के जाति का जिक्र किया। लेटर मे उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष से कहा कि उन्हें छोड़कर क्षेत्र में कोई भी पार्टी का ओबीसी प्रतिनिधित्व नहीं करता है और पार्टी पर ओबीसी की उपेक्षा का भी आरोप लगता रहा है। सांसद ने लिखा कि अगर उन्नाव से टिकट दिया गया तो वह चार से पांच लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे।

 सांसद ने लिखा है, 'मैंने उन्नाव संसदीय लोकसभा सीट पर 2014 में तीन लाख पंद्रह हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। लोकसभा में कांग्रेस और बीएसपी की जमानत जब्त हुई थी। सपा दूसरे नंबर पर रही थी। इस बार सपा की ओर से पार्टी के कद्दावर नेता अरुण कुमार शुक्ला और कांग्रेस के अन्नू टंडन मैदान मे हैं।

साक्षी महाराज द्वारा दिए जातिगत वोटों के आंकड़े-लोधी, कहार, निषाद, कश्यप, मल्लाह के पांच लाख वोट हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच लाख वोटर हैं। ब्राह्मण के एक लाख नब्बे हजार वोटर।क्षत्रिय के एक लाख पचास हजार वोटर।अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छह लाख पचास हजार वोटर। मुस्लिम वोटर एक लाख बीस हजार और अन्य सवर्ण वोटर पचास हजार। 

टिकट न मिलने पर परिणाम सुखद नहीं होगा-सांसद ने लिखा कि अगर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो पार्टी पर ओबीसी की उपेक्षा का जो आरोप लगता है वह सही साबित होगा। उन्होंने लिखा कि उनके अलावा ओबीसी का कोई प्रतिनिधित्व जनपद में है ही नहीं। अगर पार्टी ने मुझे लोकसभा में यहां से टिकट नहीं दिया तो प्रदेश और देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के आहत होने की पूरी आशंका है, जिसका परिणाम सुखद नहीं होगा।

बीजेपी की तरफ से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में उन्नाव से साक्षी महाराज को उम्मीदवार बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होंगे। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि 19 मई को सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। 23 मई को नतीजे आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव