लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम के पोस्टर में अयोध्या जिले को फैजाबाद नाम से संबोधित करने पर संतों को आपत्ति

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:40 IST

Open in App

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के अयोध्या जिले के दौरे से पहले संतों ने जिले में लगाए गए पार्टी के पोस्टरों में जनपद के पूर्व नाम फैजाबाद का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई है और इसे हिंदुत्व विरोधी कदम बताया है। संतों ने चेतावनी दी है कि अगर पोस्टरों में अयोध्या का जिक्र नहीं किया गया तो जिले में ओवैसी की जनसभा नहीं होने दी जाएगी। ओवैसी सात सितंबर को अयोध्या जिले के रुदौली में सूफी संत शेख आलम मखदूम जदा की दरगाह पर जाएंगे और वहां एक जनसभा करेंगे। हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने मीडिया से कहा, ‘‘अयोध्या (जिले) को फैजाबाद नाम से नहीं पुकारना चाहिए। जिले का नया नाम अयोध्या सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है।’’ तपस्वी मंदिर के महंत परमहंस दास ने इसे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का ‘‘हिंदुत्व विरोधी’’ कदम बताया। उन्होंने कहा कि अगर फैजाबाद नाम वाले पोस्टर नहीं हटाए गए तो पार्टी को जिले में जनसभा नहीं करने दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने नवंबर 2018 में फैजाबाद मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। संतों की आपत्तियों पर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शाहनवाज सिद्दीकी ने कहा कि जिले को पहले फैजाबाद कहा जाता था और लोगों को बदलाव की आदत पड़ने में समय लगेगा। सिद्दीकी ने कहा, ‘‘पोस्टर में दोनों नामों का उल्लेख है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम क्या नाम लिखते हैं, यह मुद्दा बनाने का विषय नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज