लाइव न्यूज़ :

अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संत मौनी महराज ने जताया जान का खतरा, कहा- अगर कुछ होता है तो योगी-मोदी सरकार होगी जिम्मेदार 

By भाषा | Updated: October 20, 2019 16:10 IST

मौनी महाराज ने आरोप लगाया है कि उनको मिले गनर और उनके आश्रम को मिली सरकारी सुरक्षा हटा ली गयी है। ऐसा करने से पहले उन्‍हें बताया भी नहीं गया। उन्‍होंने कहा कि वह राम मंदिर आंदोलन से भी जुड़े हैं।

Open in App

अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित बाबूगंज सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने अपनी जान को खतरा बताते हुए रविवार को आशंका जतायी कि किसी भी समय उनकी हत्या हो सकती है। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि उन्हें सुरक्षा दिए जाने और हटाए जाने के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

मौनी महाराज ने आरोप लगाया है कि उनको मिले गनर और उनके आश्रम को मिली सरकारी सुरक्षा हटा ली गयी है। ऐसा करने से पहले उन्‍हें बताया भी नहीं गया। उन्‍होंने कहा कि वह राम मंदिर आंदोलन से भी जुड़े हैं। लखनऊ में पिछले दिनों हिन्‍दूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या हो चुकी है। फिर भी शासन-प्रशासन ने उनकी और आश्रम की सुरक्षा हटा ली। मौनी महाराज ने कहा कि उनके आश्रम में पहले भी संतों की हत्या हो चुकी है।

अगर उनके साथ कोई घटना होती है तो उसके लिए जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश तथा केन्द्र सरकार जिम्मेदार होगी। इस बीच, अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा ने कहा कि अमेठी जिले से मौनी महराज को न तो कोई सुरक्षा दी गयी थी और न ही हटायी गयी है।

उनको सुरक्षा किसी और जिले से मिली थी। उसी ने वापस ली होगी। उन्‍हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मौनी महाराज का कहना है कि आश्रम को मिली सुरक्षा अमेठी जिला प्रशासन ने दी थी जबकि उनका व्यक्तिगत गनर रायबरेली जिला प्रशासन से मिला था। 

टॅग्स :अयोध्या विवादराम मंदिरमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण