लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan attack updates: तीन चोटें आईं, 2 हाथ पर और 1 गर्दन के दाहिनी ओर, रीढ़ की हड्डी में नुकीली वस्तु थी, हेल्थ अपडेट जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 17, 2025 14:13 IST

Saif Ali Khan attack updates: चिकित्सकों ने कहा कि गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) से अस्पताल के एक विशेष कमरे में भेजा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देSaif Ali Khan attack updates:  लीलावती अस्पताल में सर्जरी की गई।Saif Ali Khan attack updates: आगंतुकों को सैफ से मिलने की अनुमति नहीं देंगे।Saif Ali Khan attack updates: चाकू के घावों की वजह से आराम की जरूरत है।

Saif Ali Khan attack updates: मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने अभिनेता सैफ अली खान की स्वास्थ्य स्थिति पर अपडेट दिया। कहा कि उन्हें तीन चोटें आईं। दो हाथ पर और एक गर्दन के दाहिनी ओर और बड़ी (चोट) पीठ पर थी जो रीढ़ की हड्डी में थी। कोई तेज वस्तु अंदर घुसी हुई थी, जो बहुत गहराई तक चली गई थी। लेकिन इससे रीढ़ की हड्डी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वह बहुत भाग्यशाली है। हमने लीक हो रहे रीढ़ की हड्डी के तरल पदार्थ और ड्यूरा की मरम्मत की। रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट को देखते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि सैफ अली खान की हालत में सुधार है। सैफ अली खान को आईसीयू से एक विशेष कमरे में लाया जा रहा है। आज हम आगंतुकों को सैफ से मिलने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि हम चाहते हैं कि वह आराम करें। चाकू के घावों की वजह से सैफ अली खान को आराम करने की जरूरत है, पीठ पर आए घाव को लेकर विशेष ध्यान रखना होगा जिसमें संक्रमण की आशंका है।

चाकू से हमले में घायल हुए अभिनेता सैफ अली खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है। सैफ (54) पर बुधवार देर रात उनके बांद्रा स्थित आवास पर एक हमलावर ने धारदार हथियार से हमला किया था जिसमें उनकी गर्दन समेत छह जगह पर चोट आई। लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई।

सैफ का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) से अस्पताल के एक विशेष कमरे में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम आगंतुकों को सैफ से मिलने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि हम चाहते हैं कि वह आराम करें। चाकू के घावों की वजह से उन्हें आराम की जरूरत है और पीठ पर आए घाव को लेकर विशेष ध्यान रखना होगा जिसमें संक्रमण की आशंका है।’’

टॅग्स :सैफ अली खानमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"