लाइव न्यूज़ :

Sagardighi Assembly seat by-election 2023: पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस का खाता खुला, बायरन विश्वास जीते, उपचुनाव में टीएमसी और बीजेपी की हार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2023 16:34 IST

Sagardighi Assembly seat by-election 2023: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में हम जीते हैं और विधानसभा में हमारा पहला विधायक होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस उम्मीदवार को 87667 वोट मिले।टीएमसी के देबाशीष बनर्जी को 64681 मत प्राप्त हुआ। भाजपा प्रत्याशी 25815 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Sagardighi Assembly seat by-election 2023: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सागरदिघी विधानसभा सीट हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली। कांग्रेस ने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस का खाला खुल गया है। 

कांग्रेस उम्मीदवार बायरन बिस्वास ने सागरदिघी विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज की। वर्तमान विधानसभा में पार्टी के पहले विधायक हैं। कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार देबाशीष बनर्जी को हराया। कांग्रेस उम्मीदवार को 87667 वोट मिले।

देबाशीष बनर्जी को 64681 मत प्राप्त हुआ। भाजपा प्रत्याशी 25815 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में हम जीते हैं और विधानसभा में हमारा पहला विधायक होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव में अपने वोट कांग्रेस को स्थानांतरित किए।

कांग्रेस-माकपा और भाजपा के बीच अनैतिक गठबंधन था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में भी देखा जा रहा था। पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सदस्य चुनकर आते हैं। बिस्वास ने कहा, ‘‘मुझे अपनी जीत का भरोसा था। यहां के लोग भ्रष्टाचार और तृणमूल के कुशासन से तंग आ चुके हैं।’’ 2021 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीत नहीं सके थे

तृणमूल के तीन बार के विधायक एवं राज्य के मंत्री सुब्रत साहा के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया। टीएमसी 2011 से इस सीट को जीत रही है और 2021 के विधानसभा चुनावों में उसने 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

यहां 60 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी के अलावा ग्रामीण सीट में करीब 18.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 6.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है। सीट पर करीब 2.3 लाख मतदाता हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 27 फरवरी को मतदान हुआ, जिसमें 73 प्रतिशत से अधिक मत पड़े।

टॅग्स :उपचुनावपश्चिम बंगालटीएमसीकांग्रेसBJPविधानसभा चुनाव 2023Jairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह