लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्राची ने कहा- मस्जिदों से फतवे जारी किये जाने पर लगाई जानी चाहिए रोक, तभी देश में होगी सुख-शांति

By भाषा | Updated: October 23, 2019 06:08 IST

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि कुछ लोग देश में दहशत पैदा कर अफगानिस्तान, इराक जैसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने मंगलवार को मांग की कि मस्जिदों से फतवे जारी किये जाने पर रोक लगायी जानी चाहिए। लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या की पृष्ठभूमि में प्राची ने कहा, 'जब तक देश में फतवों पर प्रतिबन्ध नहीं लगेगा, तब तक देश में सुख,शांति अमन चैन नहीं होगा।' 

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने मंगलवार को मांग की कि मस्जिदों से फतवे जारी किये जाने पर रोक लगायी जानी चाहिए। लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या की पृष्ठभूमि में प्राची ने कहा, 'जब तक देश में फतवों पर प्रतिबन्ध नहीं लगेगा, तब तक देश में सुख,शांति अमन चैन नहीं होगा।' 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में दहशत पैदा कर अफगानिस्तान, इराक जैसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरठ में चार दिन पहले वकील मुकेश शर्मा की हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने उनके घर पहुंची साध्वी ने मीडिया से बातचीत में खुद की जान को खतरा होने का दावा करते हुए कहा, 'मेरे हरिद्वार आश्रम पर कई बार संदिग्ध लोग देखे गए। हमले की कोशिश की गई। इसलिए मुख्यमंत्री को मुझे सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।'

उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी हुई है लेकिन 'पुलिस अधिकारी सरकार की इस नीति को पलीता लगा रहे हैं।' 

टॅग्स :साध्वी प्राचीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र