लाइव न्यूज़ :

साध्वी निरंजन ज्योति: सांप्रदायिक टिप्पणियों से आई थीं सुर्खियों में, दूसरी बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल

By भाषा | Updated: May 31, 2019 06:06 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में साध्वी निरंजन ज्योति दूसरी बार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में साध्वी ने 2014 चुनाव के मुकाबले अधिक मतों से जीत हासिल की है।

मोदी की पहली सरकार में साध्वी निरंजन ज्योति केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री थीं। दिसंबर 2014 में साध्वी निरंजन ज्योति ने कथित रूप से कुछ सांप्रदायिक टिप्पणियां करके विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने एक चुनावी रैली में विवादास्पद टिप्पणी की थी जिससे भाजपा सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।

इससे आक्रोशित विपक्ष ने उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के मतदाताओं को ‘‘रामजादे’’ और ‘‘हरामजादे’’के बीच चयन करने को कहा था।

विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर संसद में भारी विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद ज्योति को ‘‘गहरा खेद’’ जताना पड़ा।

लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने से पहले वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में 2012 से 2014 तक हमीरपुर से विधानसभा सदस्य थीं।

52 वर्षीय साध्वी इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त हैं। वह साध्वी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। साध्वी को धार्मिक पुस्तकें श्रीमद् भागवत, श्रीराम कथा, गीता और उपनिषद पढ़ने, धार्मिक स्थलों पर जाने और भजन सुनने का शौक है।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज