लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने की बूचा में हुई हत्याओं की कड़ी निंदा, कहा- ये एक अत्यंत गंभीर मामला है

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 6, 2022 13:20 IST

लोकसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि कई सांसदों ने बूचा में घटना को उठाया। हम रिपोर्टों से बहुत व्यथित हैं। हम वहां हुई हत्याओं की कड़ी निंदा करते हैं। यह एक अत्यंत गंभीर मामला है, हम स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि यह एक अत्यंत गंभीर मामला है, हम स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करते हैं।बूचा में हुई हत्याओं को लेकर जयशंकर ने कहा कि हम रिपोर्टों से बहुत परेशान हैं।

नई दिल्ली: लोकसभा में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने यूक्रेन में हुई चर्चा के जवाब में कहा कि हम संघर्ष (रूस-यूक्रेन विवाद) के खिलाफ हैं। हमारा मानना ​​है कि खून बहाकर और मासूमों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है। संवाद और कूटनीति किसी भी विवाद का सही समाधान है। इसके अलावा विदेश मंत्री ने कहा कि हम रिपोर्टों से बहुत परेशान हैं। हम बूचा में हुई हत्याओं की कड़ी निंदा करते हैं। यह एक अत्यंत गंभीर मामला है और हम स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करते हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि यह ध्यान में रखना चाहिए कि समकालीन वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर, अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान पर और सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए बनाई गई है। यदि भारत ने एक पक्ष चुना है, तो यह शांति का पक्ष है और यह हिंसा के तत्काल अंत के लिए है। उन्होंने ये भी कहा कि यूक्रेन में संघर्ष के वैश्विक अर्थव्यवस्था और हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण परिणाम हुए हैं। सभी देशों की तरह हम भी इसके प्रभावों का आकलन कर रहे हैं और यह तय कर रहे हैं कि हमारे राष्ट्रीय हित के लिए सबसे अच्छा क्या है।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुईं हैं। इस जंग को 40 दिनों से ऊपर हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मालूम हो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।

हालांकि, यूक्रेन आक्रामण के बाद से रूस दुनियाभर में अलग-थलग पड़ गया है। यही नहीं, अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं, अमेरिका अभी नए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र में भी रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अब तक कई स्तर की बैठकें हो चुकी हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादजयशंकरForeign Ministryरूसयूक्रेनलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल