लाइव न्यूज़ :

Russian Ukrainian War: विदेश मंत्री के जवाब के बाद यूक्रेन में भारतीय छात्रों की वापसी को लेकर शांत हुआ विपक्ष

By शीलेष शर्मा | Updated: March 3, 2022 19:12 IST

आज संसद की विदेश मामलों की सलाहकार समिति की बैठक में शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्यों ने देरी का मुद्दा उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया मुद्दा विदेश मंत्री की जवाब के बाद विपक्ष संतुष्ठ नजर आया।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विपक्ष के तमाम सांसदों ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने में हुई देरी पर सरकार को घेरने की कोशिश की। लेकिन विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस जवाब के बाद कि भारतीय छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर असमंजस में थे और यूक्रेन की तरफ से छात्रों को जो आश्वासन मिल रहे थे, जिसके कारण छात्रों को समय रहते नहीं निकला जा सका। 

आज संसद की विदेश मामलों की सलाहकार समिति की बैठक में शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्यों ने देरी का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने सवाल पूछा कि क्या भारत सरकार और उनके अधिकारियों ने रूस-यूक्रेन युद्ध की गंभीरता को आंकने में चूक की। उन्होंने चीन और पाकिस्तान की रूस के साथ नज़दीकी पर भी अपनी चिंता व्यक्त की, लेकिन विदेश मंत्री एस जयशंकर की जवाब के बाद विपक्ष संतुष्ठ नजर आया। जिसकी पुष्ठि करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि आज की बैठक काफी संतोषजनक रही और विदेश मंत्री जयशंकर ने जो जानकारियां साझा की उससे हम संतुष्ठ हैं। 

सभी सांसदों का मत था कि इस समय पूरा ध्यान इस बात पर केंद्रित होना चाहिए कि हम जल्दी से जल्दी कैसे यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाएं। प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट का जिक्र करते हुए पोलैंड में राजदूत और विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया पर गहरी आपत्ति उठाई कि आखिर उसे कैसे फेक कहा गया, प्रियंका चतुर्वेदी की इस शिकायत का विपक्षी सांसदों ने खुला समर्थन किया। बैठक में उठे सवालों और विदेश मंत्री के जवाबों से अंत में सभी शांत हुए यह कहते हुए कि वह सरकार के साथ हैं।

टॅग्स :S Jaishankarप्रियंका चतुर्वेदीरूस-यूक्रेन विवादRussia-Ukraine crisis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज