लाइव न्यूज़ :

'तुम्हारे घर न ईडी आ जाए...', संसद में मीनाक्षी लेखी के बयान पर हंगामा, विपक्ष ने कहा- हमारे आरोप सही साबित हो रहे

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2023 12:05 IST

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के संसद में दिए बयान पर विपक्ष हमलावर हो गया है। विपक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि लेखी ने बयान ने साबित कर दिया कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग सरकार कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष को चेतावनी देते हुए अंदाज में कहा कि वे चुप्पी बनाए रखें नहीं तो 'प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आपके घरों तक पहुंच सकता है।' दरअसल ये पूरा वाकया उस समय हुआ जब लेखी सदन में बोल रही थीं। इसी दौरान विपक्षी सदस्य लगातार टोकाटाकी कर रहे थे। इस पर लेखी ने कहा, '...एक मिनट, एक मिनट। शांत रहो, तुम्हारे घर न ईडी आ जाए।'

सदन में हालांकि लेखी की टिप्पणी विपक्ष को रास नहीं आई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि लोकसभा में लेखी की 'भड़काऊ धमकी' ने विपक्ष के आरोपों को 'साबित' कर दिया कि सरकार केंद्रीय एजेंसियों का 'दुरुपयोग' कर रही है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'लोकसभा में गरमा-गरम माहौल में मीनाक्षी लेखी द्वारा दी गई यह धमकी यह साबित करती है जो कई लोग कह रहे हैं कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।'

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने सवाल किया कि क्या लोकसभा में लेखी की टिप्पणी एक "चेतावनी" या "धमकी" थी। उन्होंने ट्वीट किया, 'क्या यह चेतावनी है या धमकी?'

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता साकेत गोखले ने संसद में लेखी की ईडी वाली टिप्पणियों को 'चौंकाने वाला' बताया। उन्होंने कहा कि मंत्री अब विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल करने की 'खुलेआम धमकी' दे रहे हैं।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रप्रवर्तन निदेशालयMeenakshi Lekhi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?