लाइव न्यूज़ :

Gangasagar Mela: गंगासागर मेला में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2021 22:01 IST

कोरोना के खतरे को देखते हुए गंगासागर मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों को RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। मेले में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इस मेले में करीब 30 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों की आने की संभावना है। 

Open in App
ठळक मुद्देमेला क्षेत्र में स्वच्छता और टीकाकरण अभियान शुरूसाधु और तीर्थ यात्री भी लगवा सकते हैं कोरोना का टीका

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण  के बढ़ते मामलों के बीच नए साल की शुरुआत में गंगासागर मेला का आयोजन होगा। कोरोना के खतरे को देखते हुए गंगासागर मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों को RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। मेले में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इस मेले में करीब 30 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों की आने की संभावना है। 

दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंगासागर मेले में विभिन्न राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य है। क्षेत्र में स्वच्छता और टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। तीर्थयात्री और साधु टीका लगवा सकते हैं। 30 लाख तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।

इससे पहले मेले के आयोजन को लेकर सियासत देखने को मिली। कुंभ के समान ही पश्चिम बंगाल में लगने वाले गंगासागर मेले पर रोक लगाने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ इनकार कर दिया है। हालांकि, उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से कोविड-19 प्रोटोकाल का पूर्ण रूप से पालन करने का अनुरोध किया है। 

आपको बता दें कि बीजेपी नेता दिलीप घोष ने गंगा सागर मेला के आयोजन पर राज्य सरकार से पुनर्विचार कर इस पर रोक लगाने को कहा था, लेकिन सीएम ममता बनर्जी ने रोक लगाने इनकार कर दिया है। गंगासागर मेला पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाले सबसे बड़े मेलों में से एक है। इस मेले का आयोजन कोलकाता के निकट हुगली नदी के तट पर ठीक उस स्थान पर किया जाता है, जहाँ पर गंगा बंगाल की खाड़ी में मिलती है।

टॅग्स :गंगासागर मेलाममता बनर्जीपश्चिम बंगालओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज