लाइव न्यूज़ :

समान-लिंग विवाह का RSS ने किया विरोध, कहा- हिंदू धर्म में विवाह संस्कार है, अनुबंध या आनंद नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2023 10:13 IST

आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि जीवन के हिंदू दर्शन में विवाह एक 'संस्कार' है और आनंद का साधन नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने समान-लिंग विवाह पर केंद्र सरकार के रुख का समर्थन कियाआरएसएस ने कहा कि विवाह केवल विपरीत लिंग के व्यक्तियों के बीच ही हो सकता हैआरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि जीवन के हिंदू दर्शन में विवाह एक 'संस्कार' है और आनंद का साधन नहीं है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने समान-लिंग विवाह पर केंद्र सरकार के रुख का समर्थन किया और कहा कि विवाह केवल विपरीत लिंग के व्यक्तियों के बीच ही हो सकता है। इस मुद्दे पर बात करते हुए आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि जीवन के हिंदू दर्शन में विवाह एक 'संस्कार' है और आनंद का साधन नहीं है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, होसबोले ने कहा कि इस मसले पर सरकार कोर्ट में अपना जवाब दे चुकी है और संघ भी यही मानता है। शादी एक ऐसी प्रथा है, जो केवल एक पुरुष और एक महिला के बीच ही हो सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज का व्यापक हित है न कि भौतिक सुख। 

उन्होंने आगे कहा, "हिंदू जीवन में विवाह 'संस्कार' है, यह आनंद के लिए नहीं है, न ही यह एक अनुबंध है। एक साथ रहना अलग बात है, लेकिन जिसे विवाह कहते हैं वह हजारों वर्षों से हिंदू जीवन में एक 'संस्कार' है, जिसका अर्थ है कि दो व्यक्ति शादी करते हैं और न केवल अपने लिए बल्कि परिवार और सामाजिक भलाई के लिए एक साथ रहते हैं। विवाह न तो यौन सुख के लिए है और न ही अनुबंध के लिए।"

आरएसएस महासचिव ने आगे कहा कि दहेज जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए और पुरुष और महिला के बीच शादी होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि संघ ने 'हिंदू राष्ट्र' के बारे में कहा है कि यह एक सांस्कृतिक अवधारणा है। हम कहते रहे हैं कि 'हिंदू राष्ट्र' का यही अर्थ है और भारत एक 'हिंदू राष्ट्र' है। राज्य और राष्ट्र अलग हैं...इसलिए भारत-राष्ट्र-एक हिंदू राष्ट्र है।

टॅग्स :सेम सेक्स मैरेजRashtriya Swayamsevak Sanghआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल