लाइव न्यूज़ :

इस बार फीकी रही RSS की इफ्तार पार्टी, मुस्लिम संगठनों ने किया था भारी विरोध

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 5, 2018 15:26 IST

साल 2015 में पहली बार आरएसएस ने इफ्तार पार्टी का आयोजन मुंबई में किया था तब 70 मुस्लिम देशों के राजदूतों को न्योता भेजा गया था

Open in App

मुंबई, 5 जूनः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की सोमवार (4 जून) को मुंबई में आयोजित इफ्तार पार्टी इस बार फीकी रही। एमआरएम ने यह इफ्तार पार्टी सहयाद्रि गेस्ट हाउस में आयोजित की थी। इसमें 30 इस्लामिक देशों के राजनयिकों के अलावा मुस्लिम समुदाय के 200 से ज्यादा प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया था। लेकिन इस बार बीते सालों की उत्साह नहीं दिखा।

उल्लेखनीय है‌ ‌कि साल 2015 में पहली बार आरएसएस ने इफ्तार पार्टी का आयोजन मुंबई में किया था तब 70 मुस्लिम देशों के राजदूतों को न्योता भेजा गया था और इसमें भारी संख्या में मुस्लिमों ने हिस्सा भी लिया था। पार्लियामेंट एनेक्सी में आयोजित इस कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन व मिस्र समेत 70 मुस्लिम देशों मे राजदूतों ने शिरकत भी की थी।

लेकिन इस बार मुस्लिम संगठनों ने इसका कड़ा विरोध‌ किया। उनका कहना था कि जब आरएसएस अपनी मुस्लिम विरोधी नीतियों को नहीं छोड़ता उसके किसी कार्यक्रम में जाने का कोई मतलब नहीं बनता।

यूपी: मुगल सराय जंक्‍शन का नाम बदला, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्‍शन होगा नया नाम

साथ ही मुस्लिम संगठनों ने यह आरोप भी लगाया कि 2019 में मुस्लिम वोटर्स को रिझाने के लिए बीजेपी ऐसा कर रही है। जबकि मौका निकलते ही बीजेपी व आरएसएस कभी लव जिहाद, कभी गौहत्या तो कभी राष्ट्रवाद को लेकर मुस्लिमों को कठघरे में खड़ा किया करते हैं। उसके बाद ऐसे पाखंड कर मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश करते हैं।

कई मुस्लिम संगठनों ने इस इफ्तार पार्टी में जाने को गुनाह बताया था। इसी कारण इस बार इफ्तार पार्टी में वैसी रौनक नहीं दिखी। हालांकि एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोरे का कहना है कि आयोजन सफल रहा।

टॅग्स :आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार