लाइव न्यूज़ :

आरएसएस प्रमुख भागवत बंगाल में हो तो मिठाई और फल भेजें, चार दिवसीय प्रवास के दौरान कोई ‘दंगा’ नहीं हो, सीएम ममता ने पुलिस से कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2022 21:55 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार से केशियरी में शुरू हो रहे आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशिक्षण शिविर तीन सप्ताह तक चलेगा।आरएसएस प्रधान (प्रमुख) के 17 मई से 20 मई तक केशियरी में रहने का उद्देश्य क्या है?प्रशासन की ओर से मिठाई और फल भेज सकते हैं।

खड़गपुरः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की राज्य की आगामी यात्रा पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को पुलिस से कहा कि वह उन्हें मिठाई और फल पेश करके उनका स्वागत करें और सुनिश्चित करें कि उनके चार दिवसीय प्रवास के दौरान कोई ‘दंगा’ नहीं हो।

 

भागवत मंगलवार से केशियरी में शुरू हो रहे आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे। यह प्रशिक्षण शिविर तीन सप्ताह तक चलेगा। बनर्जी ने यहां समीक्षा बैठक में अपने अधिकारियों से कहा, ‘‘आरएसएस प्रधान (प्रमुख) के 17 मई से 20 मई तक केशियरी में रहने का उद्देश्य क्या है?... आप उन्हें प्रशासन की ओर से मिठाई और फल भेज सकते हैं।

उन्हें एहसास होने दें कि हम अपने मेहमानों के साथ कितने सौहार्दपूर्ण हैं।’’ बनर्जी ने यहां प्रशासनिक बैठक के दौरान केशियरी थाने के प्रभारी निरीक्षक से कहा, ‘‘उन्हें उचित सुरक्षा मुहैया कराएं और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई दंगा नहीं हो।’’ आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी देबाशीष चौधरी ने हालांकि यह कहते हुए पलटवार किया कि ‘‘यह दिलचस्प है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उत्सुक हो गई हैं...

साथ ही, हम उनसे इस्लामिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे तब्लीगी जमात शिविरों में जाने का आग्रह करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह अच्छा होगा यदि बनर्जी अपने लिए आरएसएस के शिविर को देखें। उन्होंने दावा किया कि युवाओं को वहां शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालआरएसएसमोहन भागवतBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार