लाइव न्यूज़ :

नौ प्रमुख खनन कंपनियों के खिलाफ 250 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 4, 2021 00:05 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग, रायपुर ने नौ प्रमुख खनन कंपनियों के खिलाफ 250 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया है। रायपुर स्थित केंद्रीय जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि विभाग ने 250 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में नौ प्रमुख खनन कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां है तथा सात निजी क्षेत्र की कंपनियां है। अधिकारियों ने बताया कि अगस्त के दौरान केंद्रीय जीएसटी विभाग, रायपुर ने छत्तीसगढ़ की उन कुछ प्रमुख कंपनियों के यहां सत्यापन कार्यवाही की जिन्हें राज्य सरकार द्वारा खनन गतिविधियों के लिए ठेका या लाइसेंस प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन संस्थाओं को खनन अधिकार दिए जाते हैं, उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के अन्वेषण अधिकार के एवज में सरकार को विभिन्न शुल्क और लेवी जैसे रॉयल्टी, डीएमएफ (जिला खनिज कोष) शुल्क, एनएमईटी (राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट), विकास उपकर, पर्यावरण उपकर आदि का भुगतान करना होता है। अधिकारियों ने बताया कि सीजीएसटी अधिनियम के अनुसार, जिन संस्थाओं को खनन अधिकार प्रदान किया जाता है, उन्हें सरकार को भुगतान किए गए शुल्क और लेवी पर जीएसटी का भुगतान करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सत्यापन कार्यवाही के दौरान विभाग को ज्ञात हुआ कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों सहित कुछ प्रमुख कंपनियां विकास उपकर और पर्यावरण उपकर जैसी लेवी पर जीएसटी का भुगतान नहीं कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि खनन कंपनियों को राज्य सरकार को विकास उपकर और पर्यावरण उपकर का भुगतान करना होता है। उन्होंने बताया कि ऐसे शुल्कों और लेवी पर जीएसटी का भुगतान न करना कर चोरी की श्रेणी में आता है तथा यह वसूली और दंडात्मक कार्यवाही के योग्य है। अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने आशंका जताई है कि खनन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी हो रही है। विभाग ने उन कंपनियों की पहचान करने के लिए अपनी जांच तेज कर दी है। उनके मुताबिक, यह भी आशंका है कि भारत के अन्य राज्यों में विशेष रूप से पड़ोसी खनिज समृद्ध राज्यों ओडिशा और झारखंड में सैकड़ों करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व का भुगतान नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप