लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कोटा सड़क हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का किया ऐलान

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 21, 2022 13:33 IST

राजस्थान के कोटा में सड़क हादसे पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के कोटा में सड़क हादसे पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। पीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान भी किया है।इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के कोटा में सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान भी किया है। यही नहीं, इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। बता दें कि आज प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी। 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कोटा में हुए एक दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि घायल हुए लोगों को 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।" इससे पहले पीएम मोदी के हवाले से पीएमओ ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "राजस्थान के कोटा में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।"

मालूम हो, एक कार बारातियों को लेकर मध्य प्रदेश जा रही थी, तभी वह चंबल नदी में गिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हा भी शामिल है। यह हादसा रविवार को हुआ था। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस हादसे पर शोक जताया और ट्वीट कर लिखा, "कोटा में बारातियों की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे सहित 9 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। कलक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं,ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें, दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।"

उन्होंने इस मामले को लेकर और ट्वीट करते हुए लिखा, "पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री भजनलाल जाटव को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। कोटा हादसे में प्रत्येक मृतक के आश्रित को 2 लाख रूपये की सहायता राशि एवं एक परिवार से दो या अधिक मृतकों पर अधिकतम 5 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थानKotaअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज