लाइव न्यूज़ :

RPN Singh quits Congress: पडरौना से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष जायसवाल और कुशीनगर जिला प्रमुख राजकुमार सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2022 15:34 IST

RPN Singh quits Congress: आरपीएन सिंह कांग्रेस के झारखंड मामलों के प्रभारी भी थे, जहां पार्टी झामुमो के साथ सत्ता में है।

Open in App
ठळक मुद्देपडरौना विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।2009 के लोकसभा चुनावों में कुशीनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को हराया था।सिंह को 30 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया था।

RPN Singh quits Congress:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कुछ ही घंटों के भीतर पडरौना से पार्टी के उम्मीदवार मनीष जायसवाल और पार्टी की कुशीनगर जिला इकाई के प्रमुख राजकुमार सिंह ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

राजकुमार सिंह ने कहा, "मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि पार्टी में आरपीएन सिंह के लिए कोई सम्मान नहीं था।" सिंह ने कहा कि वह भी भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व जिला इकाई प्रमुख ने यह भी बताया कि पडरौना से पार्टी प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लिखे एक पत्र में जायसवाल ने कहा है, ‘‘2022 उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मुझे पडरौना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था। मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। लेकिन, मौजूदा स्थिति में मैं कांग्रेस से चुनाव लड़ने में असमर्थ हूं, और मैं अपना टिकट वापस करना चाहता हूं। मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देता हूं।"

जायसवाल से पहले, कांग्रेस के दो घोषित उम्मीदवारों ने पार्टी से इस्तीफा देकर अन्य दलों का दामन थाम लिया था। उप्र में भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने रविवार को हैदर अली खान को रामपुर जिले की स्वार विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस छोड़कर आने से पहले खान को 13 जनवरी को पार्टी (कांग्रेस) ने इसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था।

इससे पहले बरेली छावनी से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई थीं। रामपुर और बरेली में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। कुशीनगर में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा।

आर. पी. एन. सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद यहां लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से बातचीत में सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘कायर’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कांग्रेस जो लड़ाई लड़ रही है, वह बहुत मुश्किल है। उसे साहस और वीरता से लड़ा जाना है। यह सच और सिद्धांतों की लड़ाई है। यह एजेंसियों के खिलाफ लड़ाई है।

प्रियंका (गांधी ) ने भी यह कहा है। मुझे नहीं लगता कि यह लड़ाई कायर के लिए है। इसे लड़ने के लिए साहस होना चाहिए।’’ गौरतलब है कि पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री सिंह आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। जितिन प्रसाद के पिछले साल कांग्रस छोड़ने के बाद, सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से दूसरे बड़े नेता हैं जिन्होंने पार्टी का साथ छोड़ा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसप्रियंका गांधीUttar Pradesh assemblyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार