लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : मंगलुरु के पुत्तूर महालिंगेश्वर मंदिर के फैसले से खड़ा हुआ विवाद, ट्रस्ट ने केवल हिंदू भक्तों के लिए पार्किंग की जगह दी

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 30, 2021 13:40 IST

कर्नाटक के मंगलुरु में पुत्तूर महालिंगेश्वर मंदिर के प्रशासन ने परिसर के बाहर केवल हिंदुओं के लिए पार्किंग की जगह दी है औऱ अन्य धर्म के लोगों को पार्किंग न करने की चेतावनी दी गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलुरु में पुत्तूर महालिंगेश्वर मंदिर के प्रशासन ने केवल हिंदू भक्तों के लिए पार्किंग की जगह दी ट्रस्ट ने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए ऐसा किया गया यहां गैर-हिंदुओं को पार्क न करने की चेतावनी दी गई है

बेंगलुरू : कर्नाटक के मंगलुरु में पुत्तूर महालिंगेश्वर मंदिर के प्रशासन ने परिसर के बाहर पार्किंग में केवल हिंदुओं के लिए जगह नामित की है , जिसेस एक अलग विवाद खड़ा हो गया है ।  मंदिर ट्रस्ट द्वारा केवल हिंदू भक्तों के लिए पार्किंग आरक्षित करने के लिए एक  अलग बोर्ड लगाया गया है ।

मंदिर के अधिकारियों ने अपने प्रस्तावक का बचाव करते हुए कहा है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पार्किंग को आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है । जानकारी के अनुसार, धान के खेत का इस्तेमाल पार्किंग के लिए किया जा रहा है और यहां गैर-हिंदुओं के लिए एक नोटिस जारी किया, जिसमें पार्किंग करने पर चेतावनी दी गई है ।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने मंदिर के अध्यक्ष केशव प्रसाद मुलिया के हवाले से कहा, "यह निर्णय मंदिर समिति ने लिया है । मुजराई विभाग को परिसर की देखभाल का अधिकार दिया गया है। अगर कोई पार्किंग के लिए अनुरोध लेकर आता है तो हम उस पर विचार करेंगे । यह फैसला मंदिर परिसर में किसी भी तरह की अवांछित घटना को रोकने के लिए भी है । यह दावा किया गया है कि भक्तों के लिए पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है और मंदिर के बाहर उपलब्ध जगह का उपयोग अन्य धर्म के लोग आस-पास के बाजारों में जाने के दौरान करते थे ।

दरअसल यह फैसला तब आया जब, लगभग एक हफ्ते पहले हिंदू समर्थक संगठनों ने गैर-हिंदुओं द्वारा पार्किंग स्थान के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई थी । इस मामले में राजनीति ने भी जोर पकड़ लिया है । राज्य में विपक्ष ने भी इस फैसले की आलोचना की है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शकुंतला शेट्टी ने इस फैसले को गलत बताया और कहा कि अन्य धर्मों के लोग भी मंदिर में आते हैं और महालिंगेश्वर की पूजा करते हैं । हालाँकि, उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि शहर में सार्वजनिक पार्किंग की जगह कम है इसलिए क्षेत्र के बैंकों, बाजारों आदि में जाने वाले लोग अपने वाहनों को पार्क करने के लिए आवंटित स्थान का उपयोग कर रहे थे । 

टॅग्स :कर्नाटकMangaluruTemple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए