लाइव न्यूज़ :

रूपा तिर्की मेरी बहन के समान, दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:38 IST

Open in App

रांची, 11 जून झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज यहां साहिबगंज महिला थाने की प्रभारी रही रूपा तिर्की के माता-पिता से मुलाकात के बाद कहा कि वह उनकी बहन के समान थीं और उनकी असामयिक मौत दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाये जाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना प्रभारी रह चुकी दिवंगत रूपा तिर्की की माता पद्मावती उरांव एवं पिता देवानंद तिर्की ने विधायक बंधु तिर्की के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की । उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी था ।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें आशंका है कि पुलिस उप निरीक्षक रूपा तिर्की ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उनकी हत्या हुई है ।

उन्होंने इस मामले में अब तक की जांच से असंतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि रूपा तिर्की उनकी बहन के समान थी और आदिवासी समाज की एक बेहतर महिला पुलिस पदाधिकारी की मौत से मर्माहत हूं।’’

उन्होंने रूपा के माता- पिता और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच हो, इसी उद्देश्य से एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है।

सोरेन ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे । उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

गौरतलब है कि रूपा तिर्की पिछले माह अपने कमरे में मृत मिली थी और कहा गया था कि उन्होंने आत्महत्या की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'