लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कैब चालक से लूटपाट

By भाषा | Updated: August 30, 2021 00:59 IST

Open in App

थाना दादरी क्षेत्र के बाईपास के पास से रविवार शाम को एक कैब चालक से तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर कार और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बुलंदशहर निवासी बुन्दू खान ने पुलिस को बताया कि रविवार को तिगरी गोल चक्कर, गाजियाबाद से एक सवारी और कुछ दूर पर दो अन्य सवारियों को बैठाकर वह दादरी की तरफ आ गया था। तभी उन लोगों ने हथियार के बल पर डरा धमका कर उसकी कार, मोबाइल फोन आदि लूट लिया। शिकायत के मुताबिक बदमाश दादरी नहर बाइपास के पास चालक को कार से धक्का देकर फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाइक बोट घोटाला: जिला अदालत के आदेश पर पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ दर्ज किया एक और मामला

भारतहत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

भारतअवैध रूप से रह रहा एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल