लाइव न्यूज़ :

Video: इंदौर में रास्ते इतने खराब है कि जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम रूम तक खटिया पर ले जाया गया लाश, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 29, 2022 08:15 IST

बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारों ने अस्पताल के निर्माण का काम देखने वाले एजेंसी को फटकार लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर इंदौर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इंदौर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रास्ते खराब होने के कारण एंबुलेंस आगे जाने से मना कर दिया था जिस कारण परिजन को जाना पड़ा।

भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा रहा है कि परिजन लाश खटिया पर लिए हुए जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम जा रहे है। दरअसल, जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम रूम के बीच रास्ते इतने खराब है कि वहां कोई गाड़ी जा नहीं सकता है। इस कारण परिजनों को खुद लाश को ले जाना पड़ा और इसके लिए उन्हें मौके पर एक खटिया का भी इन्तेजाम करवाना पड़ा। 

भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में नंबर वन कहे जाने वाले इंदौर के इस वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारी भी एक्शन लिया है। अधिकारियों ने रोड बनाने वाले एजेंसी को भी फटकार लगाई है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे परिजन लाश को लिए हुए जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम रूम तक जा रहे है। दरअसल, जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम रूम के बीच रास्ता इतना खराब है कि जगह-जगह कीचड़ जमा हुआ है। 

इस कारण लाश को जिला अस्पताल लेकर आई एंबुलेंस ने आगे जाने से मना कर दिया था जिस कारण मृत के परिजनों को पोस्टमार्टम रूम तक उन्हें ही ले जाना पड़ा है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे परिजन खटिया पर लाश को रख कर खराब रास्तों को पार कर पोस्टमार्टम रूम तक पहुंच रहे है। लोग इस वीडियो शेयर कर खराब रोड की आलोचना भी कर रहे है। 

बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था, इस कारण उसने आत्महत्या कर ली है। परिजनों को उसकी लाश पेड़ से लटकते हुए मिली थी। 

क्या एक्शन लिया अधिकारियों ने 

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारों ने अस्पताल के निर्माण का काम देखने वाले एजेंसी को फटकार लगाई है। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने एजेंसी को कहा है कि इसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।  

टॅग्स :Madhya Pradeshइंदौरवायरल वीडियोHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण