लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः साईं भक्तों को ले जा रही बस की ट्रक से हुई टक्कर में 2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: January 13, 2023 10:32 IST

हादसे की तस्वीर सामने आई है जिसमें बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। ट्रक से टकराने के बाद बस पलट गई। 10 भक्त मौके पर ही दम तोड़ दिए जबकि कई बुरी तरह जख्मी हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे की तस्वीर सामने आई है।ट्रक से टकराने के बाद बस पलट गई।बस में साईं बाबा के भक्त सवार थे।

मुंबईः  महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी राजमार्ग पर पथारे के पास साईं बाबा के भक्तों को ले जा रही बस के ट्रक से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। नासिक पुलिस ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने हादसे की तस्वीर साझा की है जिसमें बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। ट्रक से टकराने के बाद बस पलट गई। 10 भक्त मौके पर ही दम तोड़ दिए जबकि कई बुरी तरह जख्मी हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

बदलापुर और आस-पास के इलाकों से भक्तों को लेकर जा रही बस नासिक अहमदनगर रोड के रास्ते साईंबाबा दर्शन के लिए शिरडी जा रही थी, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बारह लोगों को चोटें आई हैं। मरने वालों में छह महिलाएं, दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। बस में करीब 45 यात्री सवार थे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना मुंबई से लगभग 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह 7 बजे हुई। घायलों को सिन्नर ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा