लाइव न्यूज़ :

सपा-बसपा गठबंधन में RLD को तीन सीटें, अखिलेश से जयंत की दोबार मुलाकात के बाद फैसला

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2019 19:18 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इस गठबंध में कांग्रेस को नहीं शामिल किया गया है।

Open in App

राष्ट्रीय लोकदल ने बुधवार को साफ किया कि उनकी पार्टी सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा रहेगी। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय लोकदल(RLD) को तीन सीट दी जाएगी। वो सीट होंगे मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा। हालांकि अभी इसकी कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। लेकिन सूत्रों ने यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के अखिलेश यादव से दोबारा मिलने के बाद दी। 

बसपा और सपा उत्तर प्रदेश में 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखा गया है।  

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने बुधवार की दोपहर संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 'पार्टी उपाध्यक्ष आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले और दोनों नेताओं के बीचे सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई है । हमारी पार्टी सपा गठबंधन का हिस्सा रहेगी, यह बात बिल्कुल तय है।' 

उनसे पूछा गया कि पूर्व में उन्होंने गठबंधन से उप्र में लोकसभा की छह सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इस पर उन्होंने कहा 'हम अपनी मांग पर अभी भी कायम हैं लेकिन गठबंधन कितनी सीटें देता है, इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व और गठबंधन के नेताओं के बीच बातचीत से तय होगा ।' 

इससे पहले आज सपा कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्रकारों को बताया ' अखिलेश से अच्छी वार्ता हुई है जल्द ही निर्णय के बारे में बताया जायेगा।' 

समझा जाता है कि दोनों नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में बात हुई । सपा बसपा गठबंधन में रालोद को दो सीटें देने की बात ही है लेकिन रालोद ज्यादा सीटों मांग कर रही है।(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :राष्ट्रीय लोक दलबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार