लाइव न्यूज़ :

भाजपा के परिवारवाद की काट राजद देगी परिवारवाद से ही, राजद ने बनाई कई भाजपा नेताओं की कुंडली

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2024 16:16 IST

लालू यादव ने भाजपा के दर्जनभर से अधिक नेताओं की कुंडली तैयार की है जिनका संबंध भाजपा से रहा है। भाजपा के उन नेताओं को आधार बनाकर राजद अपना अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने बिहार में भाजपा के परिवारवाद पर हमले की रणनीति बनाई हैलालू यादव ने भाजपा के दर्जनभर से अधिक नेताओं की कुंडली तैयार की हैआरजेडी द्वारा भाजपा के उन नेताओं की सूची बनाई गई है जिनका परिवार राजनीति में सक्रिय है

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा परिवारवाद पर लगातार किए जा रहे हमले हमले का जवाब परिवारवाद से देने की तैयारी में राजद जुट गया है। राजद ने बिहार में भाजपा के परिवारवाद पर हमले की रणनीति बनाई है। लालू यादव ने भाजपा के दर्जनभर से अधिक नेताओं की कुंडली तैयार की है जिनका संबंध भाजपा से रहा है। भाजपा के उन नेताओं को आधार बनाकर राजद अपना अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। 

इसी कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जयशाह, राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, ठाकुर प्रसाद के पुत्र रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत, हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र अशोक यादव, डा. सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर, यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा, वेद प्रकाश के पुत्र पीयूष गोयल, सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, आरके सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा और शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं को आधार बनाकर राजद के द्वारा भाजपा को घेरा जाएगा।

 राजद के अनुसार भाजपा में इन चेहरों के अलावा दूसरे भी कई चेहरे हैं जो पार्टी में परिवारवाद की राजनीति की वजह से हैं। ऐसे नेताओं के नाम जन-जन को बताने के लिए राजद ने पूरे राज्य में पोस्टर वॉर शुरू करने की तैयारी में है। अभियान के जरिये यह बताया जाएगा कि परिवारवाद को लेकर आरोप लगाने वाले इससे अछूते नहीं हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पोस्टर में सभी नेताओं और बाप-दादा के सहारे राजनीति में आए उनके वंशजों के नाम गिनाए जाएंगे। 

सूत्रों की मानें तो एक से दो दिन के अंदर पार्टी अपना यह अभियान शुरू करेगी और चुनावी सभाओं में भी इन नामों को जनता के सामने दोहरा कर यह बताया जाएगा कि लालू प्रसाद ने कुछ भी गलत नहीं कहा। राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि जो दूसरे को उसका गिरेबान दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। चलनी अगर सूप को कोसने लगे तो यह अच्छा संकेत नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस जुबान में बात करेगी राजद उसी जुबान में जवाब देगा। परिवारवाद के साथ ही महंगाई को भी राजद भाजपा पर हमला तेज करेगा। जनता को उनकी कथनी और करनी से परिचित कराया जाएगा।

टॅग्स :आरजेडीबिहारBJPलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर