लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद ने 32 सिंगर्स को भेजा कानूनी नोटिस

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2025 16:14 IST

राजद वरिष्ठ प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि गायकों से पूछा गया है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न की जाए? वहीं, संतोषजनक जवाब न मिलने पर पार्टी कोर्ट का रुख कर सकती है।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद अब चुनावी गीतों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 32 गायकों को कानूनी नोटिस भेजा है। इन पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति पार्टी और उसके नेताओं के नाम का इस्तेमाल करते हुए ऐसे गाने लॉन्च किए, जिनसे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। राजद वरिष्ठ प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि गायकों से पूछा गया है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न की जाए? वहीं, संतोषजनक जवाब न मिलने पर पार्टी कोर्ट का रुख कर सकती है।

चितरंजन गगन ने साफ कहा कि अब किसी भी गायक या एक्टर को बिना अनुमति पार्टी या उसके किसी भी नेता का नाम लेकर गाना गाने या एक्टिंग करने की इजाजत नहीं होगी। ऐसा करने वालों पर पार्टी सीधे कानूनी कार्रवाई और मानहानि का मुकदमा दायर करेगी। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐसे विवादित गीतों का जिक्र करते हुए राजद पर तीखा हमला बोला था। 

नतीजों में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर भारी बढ़त हासिल की, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया था। लेकिन राजद का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और पार्टी केवल 25 सीटें ही जीत सकी। उधर, भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस नोटिस कार्रवाई को राजद की हताशा बताया है। 

उन्होंने कहा कि जिन गायकों से कभी राजद ने खुद चुनावी माहौल बनाने के लिए गाने गवाए, अब उन्हीं को नोटिस भेजा जा रहा है। हालांकि, आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी की रैलियों में ‘मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में’ और ‘यादव रंगदार बनतो’ जैसे गाने बजवाकर माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने ‘जंगलराज’ की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया। उनके मुताबिक, नोटिस भेजना चुनावी हार की बौखलाहट का नतीजा है।

टॅग्स :आरजेडीबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर