लाइव न्यूज़ :

NEET Paper Leak: आरजेडी ने नीट पेपर लीक आरोपी की पत्नी की नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीर जारी की

By रुस्तम राणा | Updated: June 24, 2024 18:18 IST

इस मामले में राजद भी निशाने पर है, क्योंकि 20 जून को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार को नीट प्रश्नपत्र लीक से जोड़ा। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रीतम कुमार ने नीट मामले के मुख्य आरोपियों में से एक सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने मामले के एक आरोपी संजीव मुखिया की पत्नी की नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के साथ तस्वीरें अपलोड कर दींएक्स पर पोस्ट में आरजेडी ने एनडीए नेताओं के संजीव मुखिया से कथित संबंधों को लेकर भी सवाल उठाएआरजेडी ने अपने पोस्ट में पूछा, अब तक के सभी पेपर लीक के मास्टरमाइंड जेडीयू और एनडीए नेताओं से ही क्यों जुड़े हैं?

पटना:नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर चल रहे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया, जब राजद ने मामले के एक आरोपी संजीव मुखिया की पत्नी की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के साथ तस्वीरें अपलोड कर दीं। इस मामले में राजद भी निशाने पर है, क्योंकि 20 जून को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार को नीट प्रश्नपत्र लीक से जोड़ा। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रीतम कुमार ने नीट मामले के मुख्य आरोपियों में से एक सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करवाया था।

सोमवार को जब नीट केस सीबीआई को सौंपा गया तो आरजेडी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी की सीएम नीतीश कुमार, कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार और अन्य के साथ तस्वीरें अपलोड कीं। एक्स पर पोस्ट में आरजेडी ने एनडीए नेताओं के संजीव मुखिया से कथित संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए।

राजद ने पूछा, नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के सरगना संजीव मुखिया को कौन बचा रहा है? क्या यह सच नहीं है कि संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी ने एनडीए के तहत चुनाव लड़ा था और वह जेडीयू की नेता हैं? "क्या यह सच नहीं है कि संजीव मुखिया के परिवार की मुख्यमंत्री आवास तक सीधी पहुंच है और वह सीएम नीतीश कुमार और एक ताकतवर स्थानीय मंत्री के बेहद करीबी हैं?

आरजेडी ने एक्स पर अपने पोस्ट में पूछा, "क्या यह सच नहीं है कि संजीव मुखिया के सीएमओ में एक ताकतवर अधिकारी से अच्छे संबंध हैं?" आरजेडी के पोस्ट में आरोप लगाया गया, "क्या यह सच नहीं है कि सत्ताधारी शीर्ष नेतृत्व के सीधे हस्तक्षेप के कारण यह परिवार बीपीएससी की शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में पेपर लीक का आरोप लगने के बावजूद खुलेआम घूम रहा है?"

आरजेडी ने अपने पोस्ट में पूछा, "अब तक के सभी पेपर लीक के मास्टरमाइंड जेडीयू और एनडीए नेताओं से ही क्यों जुड़े हैं? क्या यह संयोग है या प्रयोग?" नालंदा निवासी संजीव मुखिया फिलहाल फरार हैं। उनकी पत्नी ममता देवी ने 2020 का विधानसभा चुनाव एलजेपी के टिकट पर लड़ा था। 

टॅग्स :आरजेडीनीटयूजी नीट परीक्षानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप