लाइव न्यूज़ :

राजद सांसद मनोज झा ने पीएमओ पर लगाया जातीय गणना रोकने के प्रयास का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2023 18:40 IST

मनोज झा ने कहा कि जिस तरह कोर्ट में मुकुल रोहतगी ने बातें कहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता जातीय गणना को लेकर कोर्ट को कुछ कहने का निर्णय लिया है, इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय कहीं ना कहीं इसको रोकने का प्रयास कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजद के राज्यसभा सांसद ने कहा, पीएमओ कहीं ना कहीं इसको रोकने का प्रयास कर रहा हैउन्होंने कहा कि पीएम और अमित शाह के निर्देश पर काम हो रहा हैझा ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद ही कह दिया है कि वे पीएम के उम्मीदवार नहीं हैं

पटना: राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने बिहार में हो रही जातीय गणना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय बिहार में हो रही जातीय गणना को रोकने की कोशिश कर रही है। झा ने कहा कि जिस तरह कोर्ट में मुकुल रोहतगी ने बातें कहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता जातीय गणना को लेकर कोर्ट को कुछ कहने का निर्णय लिया है, इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय कहीं ना कहीं इसको रोकने का प्रयास कर रहा है। 

मनोज झा ने कहा कि जाति गणना के सवाल पर यूथ फॉर इक्विलिटी सुप्रीम कोर्ट जाती है और उससे पहले हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा कार्यालय में मिठाईयां बांटी जाती है। सुप्रीम कोर्ट में मुकुल रोहतगी खड़े हो गए। उसके बाद सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता सामने आ गए। 

उन्होंने कहा कि पीएम और अमित शाह के निर्देश पर काम हो रहा। वे आग से खेल रहे हैं। दलितों और पिछड़ों के सवाल पर पीएम आरएसएस के चंगुल से मुक्त नहीं हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन जब देश में लागू किया गया तो यही अवधारणा लेकर लागू किया गया था कि समाज के अंतिम पंक्ति में जो व्यक्ति बैठे हुए हैं। उनको न्याय देना है उनको आगे बढ़ाना है। इसको लेकर ही बिहार सरकार ने जातीय गणना करवाने का निर्णय लिया है। 

नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार होंगे कि नहीं इस सवाल पर मनोझ झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद ही कह दिया है कि वे पीएम के उम्मीदवार नहीं हैं। पीएम के चेहरे के सामने कौन सा चेहरा होगा? इस सवाल पर कहा कि वी द पीपुल ऑफ इंडिया खड़ा है। अशोक गहलोत अगर राहुल गांधी को पीएम चेहरा होने की बात कह रहे तो वह उनकी पार्टी का मामला है। हर दल का अपना विचार होता है। लेकिन इंडिया गठबंधन में सामूहिक विचार से सब तय होता है। 

उन्होंने ईडी अधिकारी संजय मिश्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि संजय मिश्रा के पास नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के बारे में इतनी जानकारियां हैं कि उनके लिए एक नई संस्था बनाई जा रही है। सेन्ट्रल इन्वेस्टिगेटिव ऑर्गेनाइजेशन जिसके अंदर ईडी और सीबीआई होगी। काम यह होगा कि विपक्षी नेताओं को किसी तरह परेशान करो और इंडिया गठबंधन केस- मुकदमा में उलझा रहे और चुनाव थोड़ा आसान हो जाए।

टॅग्स :मनोज झाराज्य सभाPMO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

भारत‘बच्चों और माता-पिता के बारे में सोचिए’ NEET विवाद पर बोले मनोज झा

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी