लाइव न्यूज़ :

राजद विधायक रीतलाल यादव, शंभू नाथ यादव और मनोज यादव?, भाजपा का पोस्टरवार, फैसला आपका, सोचिएगा ज़रूर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2025 14:20 IST

भाजपा ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें राजद के तीन विधायकों की नाम के साथ तस्वीर लगी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक बार फिर से भाजपा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। पोस्टर के सबसे ऊपरी हिस्से पर लिखा हुआ है वांटेड। बिहार को सुरक्षित बनाना है? फैसला आपका है, सोचिएगा ज़रूर।

पटनाः बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। हाल यह है कि सूबे की दो प्रमुख पार्टियां राजद और भाजपा के बीच ज़ुबानी जंग अब पोस्टरों और सोशल मीडिया वार के जरिए और तेज हो गई है। एक ओर जहां राजद नीतीश सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है, वहीं एनडीए भी राजद के जंगल राज की यादव दिलाकर लोगों को बड़ा संदेश देने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से भाजपा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें राजद के तीन विधायकों की नाम के साथ तस्वीर लगी हुई है।

पोस्टर के सबसे ऊपरी हिस्से पर लिखा हुआ है वांटेड। इस पोस्टर में राजद विधायक रीतलाल यादव, शंभू नाथ यादव और मनोज यादव की फोटो लगी हुई है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है कि अगर राजद के हाथ आई सत्ता इस बार तो न जाने क्या होगा बिहार का हाल? भ्रष्टाचारियों को सत्ता में लाना है या बिहार को सुरक्षित बनाना है? फैसला आपका है, सोचिएगा ज़रूर।

बता दें कि दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर हाल ही में पुलिस ने छापेमारी की थी। बिल्डर कुमार गौरव से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में यह कार्रवाई हुई थी। छापेमारी में नकदी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वॉकी-टॉकी समेत अन्य सामान बरामद किया गया था। हालांकि, विधायक अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

रीतलाल यादव को पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर रही है. संभावना जताई जा रही है कि पुलिस कोर्ट से रीतलाल का वारंट लेने के अलावा अवैध तरीके से अर्जित उनकी अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई कर सकती है। रीतलाल ने पुलिस की कार्रवाई को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया।

वहीं, बक्सर के ब्रह्मपुर से विधायक शंभू नाथ यादव पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। एक साड़ी वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कथित रूप से महिलाओं को धक्का दिया और साड़ी से मारा, जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई थी।

जबकि मोतिहारी के कल्याणपुर से विधायक मनोज यादव पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नाजायज भीड़ जमा करने जैसे गंभीर आरोप हैं। उन पर एनएच पर बनाए गए अवैध कट को बंद करने के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई में हस्तक्षेप करने का आरोप है। हालांकि, राजद की ओर से इस पोस्टर पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवBJPतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी