लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में राजद के 5 सांसद, 2030 तक 0 होंगे?, उच्च सदन में कोई प्रतिनिधित्व नहीं रहेगा, 2025 विधानसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव को लगेगा झटका?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 19:39 IST

बिहार चुनावः उच्च सदन में राजग को अपना संख्या बल बढ़ाने में मदद मिलेगी, जहां भाजपा के पास अब भी बहुमत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के दो राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।राजग के पक्ष में है, जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन का इन सीटों पर कब्जा हो सकता है।बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में महागठबंधन के पास कुल 35 सीटें हैं।

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत से उसे आने वाले वर्षों में राज्य से राज्यसभा की सभी सीटें जीतने में मदद मिलेगी, जबकि अगला विधानसभा चुनाव होने के समय राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का उच्च सदन में कोई प्रतिनिधित्व नहीं रहेगा। बिहार से राज्यसभा की कुल 16 सीटों में से, राजद के पास वर्तमान में पांच और कांग्रेस के पास एक सीट है। अगले साल की शुरुआत में संसद के उच्च सदन के लिए होने वाले चुनावों में राजद के दो राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

मौजूदा संख्या बल राजग के पक्ष में है, जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन का इन सीटों पर कब्जा हो सकता है। राजग के राज्यसभा सदस्यों - हरिवंश, रामनाथ ठाकुर (दोनों जदयू) और उपेंद्र कुशवाहा (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) का कार्यकाल भी नौ अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि बिहार से (राज्यसभा की) पांच सीटों के लिए अगले दौर के द्विवार्षिक चुनाव में एक सीट जीतने के लिए, प्रत्येक उम्मीदवार को कम से कम 42 वोटों की आवश्यकता होगी। शुक्रवार को आए नतीजों के बाद, बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में महागठबंधन के पास कुल 35 सीटें हैं।

इसमें राजद ने 25, कांग्रेस ने छह, भाकपा-माले ने दो, माकपा ने एक और इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (आईआईपी) की एक सीट शामिल है। इसके बाद, राज्यसभा के लिए अगला चुनाव 2028 की शुरुआत में होगा जब राजद के फैयाज अहमद के अलावा सतीश चंद्र दुबे, मनन कुमार मिश्रा और शंभू शरण पटेल (सभी भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खीरू महतो का कार्यकाल सात जुलाई 2028 को समाप्त होगा। इसके बाद, राज्य से राज्यसभा चुनाव 2030 की शुरुआत में होना है।

जब धर्मशिला गुप्ता, भीम सिंह (दोनों भाजपा) और जद(यू) के संजय कुमार झा के अलावा, मनोज कुमार झा और संजय यादव (दोनों राजद) और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह का कार्यकाल दो अप्रैल 2030 को समाप्त होगा। विपक्षी दलों के पास इन सीटों को जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है। इससे उच्च सदन में राजग को अपना संख्या बल बढ़ाने में मदद मिलेगी, जहां भाजपा के पास अब भी बहुमत नहीं है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगतेजस्वी यादवमीसा भारतीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल चुनाव हार रहीं ममता बनर्जी?, उपेंद्र कुशवाहा और राजीव रंजन प्रसाद ने कहा-हारने के बाद दीदी कह सकें ईवीएम से छेड़छाड़, वीडियो

भारतWest Bengal Elections 2026: मां, माटी और मानुष की चौथी सरकार?, 4 मई मतगणना से पहले सीएम ममता बोलीं, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः शाम 5 बजे तक 89.99% मतदान, देखिए आंकड़े

भारतविधान सभा चुनाव 2026ः 4 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट, 4 मई को मतगणना, जानिए इन राज्यों में बहुमत आंकड़े

भारतकेरल में क्या होगा?, एग्जिट पोल को लेकर क्या बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत?, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

भारतयूपी में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 15 घायल, 16 पशुओं की मृत्यु, बिहार में 9 की गई जान

भारतBargi Dam Cruise Accident: जबलपुर क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों का सफल रेस्क्यू

भारतJammu-Kashmir: फाइलों में 'घर वापसी', जमीन पर सन्नाटा: ₹1618 करोड़ स्वाहा, पर घाटी लौटे सिर्फ 3 परिवार

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में आधी रात का 'सियासी ड्रामा', ममता बनर्जी के वो 4 घंटे; EVM से छेड़छाड़ का लगाया गंभीर आरोप