पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः शाम 5 बजे तक 89.99% मतदान, देखिए आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 29, 2026 18:23 IST2026-04-29T17:39:49+5:302026-04-29T18:23:21+5:30

आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा कि जनता को बहुत धन्यवाद, कभी इतना मतदान नहीं होता था जितना इस बार हुआ है।

89-99% approximate voter turnout recorded till 5 pm in the second and final phase of West Bengal elections 2026 | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः शाम 5 बजे तक 89.99% मतदान, देखिए आंकड़े

file photo

Highlightsअर्धसैनिक बलों की बटालियनें और कंपनियाँ यहाँ चुनाव के बाद रहेंगी।कानून-व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है।41 हजार से ज्यादा बूथ पर चुनाव हो रहे हैं।सभी ने आकर वोट दिया है, उन्होंने शांति से वोट दिया है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 89.99% मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस बार दो चरण में यहाँ चुनाव सफलतापूर्वक हो रहा है। आगे एक चरण में भी चुनाव होगा, मैं लोगों से अपील करूंगा कि 6 बजे से पहले आकर वोट जरूर दें। मतदाताओं ने देखा कि मृत मतदाताओं के नाम हटे हैं, वे SIR से खुश हुए। जैसे चुनाव शांतिपूर्ण हुआ वैसे ही चुनाव के बाद हिंसा नहीं होगी, यह नहीं होना चाहिए और चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि कई अर्धसैनिक बलों की बटालियनें और कंपनियाँ यहाँ चुनाव के बाद रहेंगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, "आज यहां मतदान हो रहा है, CRPF के लोग यहीं खड़ें हैं। कहां पोलिंग एजेंट को कुछ हो रहा है? अगर कोई शिकायत है कि कल रात कुछ हुआ है या उससे पहले कुछ हुआ है तो हम इसकी जांच करेंगे। कानून-व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है।

इस बार हर एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई थी... अगर किसी ने चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की तो पुलिस ने कार्रवाई की।" रिकॉर्ड मतदान हो रहा है। हमने सभी से अपील की थी कि वे आकर वोट दें। इस बार सभी ने आकर वोट दिया है, उन्होंने शांति से वोट दिया है... 41 हजार से ज्यादा बूथ पर चुनाव हो रहे हैं।

142 सीटें हैं... अगर कुछ बूथ पर कोई गड़बड़ी हुई है, तो हमने उसे पकड़ लिया है और एक्शन लिया जाएगा... CAPF ने बहुत मुस्तैदी से अपना दायित्व निभाया है, कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है। फलता में अगर किसी ने कुछ किया है तो वह पकड़ा गया है।

अगर चुनाव की पवित्रता भंग होती है, तो फिर रीपोल होगा... इस पर आखिरी फैसला मिलकर लिया जाएगा... पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस फोर्स ने मुस्तैदी से काम किया, जहां भी जरूरत पड़ी, उन्होंने लाठीचार्ज किया। शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश की गई।"

आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा कि जनता को बहुत धन्यवाद, कभी इतना मतदान नहीं होता था जितना इस बार हुआ है। TMC को लोग उखाड़ फेंकेंगे। ममता बनर्जी को हटाने के लिए सब तैयार हैं। हमें यही दुख है कि कोई घटना होने पर हमारी महिला मुख्यमंत्री ही महिलाओं का अपमान करती हैं।

जो लोग ऐसी बातें करते हैं कि लड़कियों को 8 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, मेरी बेटी की हत्या हो गई तो उन्होंने कहा कि लड़कियों को नाइट ड्यूटी नहीं करनी चाहिए। इस बार बंगाल इसके खिलाफ लड़ेगा। आरामबाग से TMC सांसद मिताली बाग ने कहा, "भाजपा पहले फेज में हार गई इसलिए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह डर गए।

चुनाव आयोग यहां भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। इतनी CRPF है, फिर भी वे यहां लोगों पर हमला कर रहे हैं...जनता को वोट देने का हक है। वोटरों को डराने की कोई जरूरत नहीं है। वोटरों को क्यों डरना चाहिए? गांव के एक लड़के पर हमला किया गया...भाजपा को क्या हो गया है?..."

Web Title: 89-99% approximate voter turnout recorded till 5 pm in the second and final phase of West Bengal elections 2026

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे