लाइव न्यूज़ :

Rishikesh PM Modi: 'आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है', पीएम मोदी ने चुनावी सभा में कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 11, 2024 12:41 IST

Rishikesh PM Modi: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के दौरे पर थे। यहां की पांच लोकसभा सीटों के लिए पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देआज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता हैभारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया

Rishikesh PM Modi: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के दौरे पर थे। यहां की पांच लोकसभा सीटों के लिए पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। ऋषिकेश में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं उत्तराखंड आता हूं आपका आशीर्वाद मांगने के साथ ही परिवारजनों के साथ पुरानी यादें भी ताजा कर लेता हूं।

कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां पर भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि आज देश में मजबूत सरकार है। आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने  बीते 10 वर्ष में भारत को ​पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे। आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है।

भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया। तीन तलाक के खिलाफ काननू बना। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिला। सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिला।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था। ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ हूं और कांग्रेस कहती है भ्रष्टाचारियों को बचाओ। मुझे ईमानदारी से कोशिश करनी चाहिए या नहीं। पीएम ने कहा देशवासियों का आशीर्वाद है जो मैं इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। 

टॅग्स :उत्तराखण्डUttarakhand Assemblyउत्तराखंड समाचारउत्तराखंड लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार