लाइव न्यूज़ :

खाद्य अपमिश्रण मामले में आरोपी को नमूना जांच के लिए भेजने का अधिकार : न्यायालय

By भाषा | Updated: October 30, 2021 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने खाद्य मिलावट के एक मामले में एक दुकानदार की दोषसिद्धि और उसे सुनायी गयी सजा को रद्द करते हुए कहा कि आरोपी को भी नमूने विश्लेषण के लिए केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला में भेजने का अधिकार है।

न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति अभय एस ओका की पीठ ने कहा कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम, 1954 की धारा 13 के तहत स्थानीय (स्वास्थ्य) प्राधिकार के लिए यह अनिवार्य है कि जिस व्यक्ति से खाद्य सामग्री का नमूना लिया गया है उसे सरकारी विश्लेषक की रिपोर्ट की प्रति मुहैया करवाई जाए।

पीठ ने कहा, ‘‘आरोपी रिपोर्ट को गलत बता सकता है, यह उसका अधिकार है। इसके अलावा रिपोर्ट प्राप्ति के दस दिन के भीतर, खाद्य नमूने को केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला में विश्लेषण के लिए भेजने संबंधी आवेदन देने का भी उसे अधिकार है।’’

न्यायालय नारायण प्रसाद साहू नाम के व्यक्ति की अपील पर सुनवाई कर रहा था जिसने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उनकी पुनर्विचार यायिका को खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है।

मामला 16 जनवरी 2002 का है, जब कागपुर के साप्ताहिक बाजार में चना दाल बेच रहे साहू की इस सामग्री का नमूना सरकारी विश्लेषक के पास भेजा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक सामग्री में मिलावट पाई गई जिसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने साहू को दोषी करार देते हुए छह महीने के सश्रम कारावास की सजा दी तथा एक हजार रूपये का जुर्माना लगाया।

साहू ने उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जिसे 2018 में खारिज कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो