लाइव न्यूज़ :

70 साल की उम्र, चीन से लगती LAC तक पहुंचने का सबसे छोटा रास्ता खोज रहे थे रिटायर्ड डीआईजी, मौत

By भाषा | Updated: October 1, 2020 07:47 IST

आईटीबीपी के सूत्रों के अनुसार रिटायर्ड अधिकारी को गश्ती दल ने मंगलवार को चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास किन्नौर जिले के दूरदराज स्थित निशानगांव से निकाला था। वे घायल अवस्था में पड़े हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसेवानिवृत्त अधिकारी एससी नेगी की मौत, चीन से लगती सीमा तक पहुंचने का सबसे छोटा रास्ता तलाशने की कर रहे थे कोशिशLAC के पास किन्नौर जिले के दूरदराज स्थित निशानगांव के पास घायल अवस्था में जमीन पर पड़े मिले थे रिटायर्ड डीआईजी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सेवानिवृत्त 70 वर्षीय उप महानिरीक्षक (डीआईजी) की हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में उस समय मौत हो गई जब वह चीन से लगती सीमा तक पहुंचने का सबसे छोटा रास्ता तलाशने की कोशिश कर रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि दिवंगत सेवानिवृत्त अधिकारी एससी नेगी वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान कारगिल में बीएसएफ के बटालियन का नेतृत्व कर रहे थे और 33 साल तक अपनी सेवा देने के बाद वर्ष 2010 में सेवानिृत्त हुए थे।

बीएसएफ ने जारी बयान में कहा, ‘‘उन्होंने पहाड़ियों में उस समय अंतिम सांस ली जब वह स्वेच्छा से बल के आवीक्षण एवं सर्वेक्षण टीम का नेतृत्व कर रहे थे जो हिमाचल प्रदेश में चीनी सीमा तक पहुंचने के सबसे छोटे रास्ते की तलाश कर रही थी।’’

आखिरी ट्रिप में हुई मौत

बीएसएफ ने कहा, ‘‘परिवार ने 70 उम्र होने की वजह से ट्रिप पर नहीं जाने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने कहा था कि यह उनकी आखिरी ट्रिप होगी।’’ बल ने कहा कि उनका वह शब्द सच साबित हुआ और यह उनकी आखिरी ट्रिप सााबित हुई, सेवानिवृत्त होने के बावजूद उन्होंने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने प्राण दिए।

बीएसएफ के बयान में उन अधिकारियों की जानकारी नहीं दी है जिनका नेतृत्व नेगी कर रहे थे। हालांकि, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारी को बल के गश्ती दल ने मंगलवार को चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास किन्नौर जिले के दूरदराज स्थित निशानगांव से निकाला था।

उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के गश्ती दल ने अधिकारी को जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा और उनकी कई हड्डियां टूटी हुई थी।

माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले सबसे उम्रदराज पुलिस अधिकारी

नेगी की मौत आईटीबीपी जवानों द्वारा लाते समय हुई। उन्होंने बताया कि नेगी का पार्थिव शरीर हिमाचल प्रदेश में 18,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित आईटीबीपी के गंथमब्रालम सीमा चौकी पर हेलीकॉप्टर आने तक करीब 24 घंटे रखा गया।

बीएसफ ने बताया कि वर्ष 1977 के बीएसएफ काडर के अधिकारी नेगी सबसे उम्रदराज पुलिस अधिकारी थे जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया। उन्होंने वर्ष 2006 में 56 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने लंबे समय तक बीएसएफ के केंद्रीय पवर्तारोहण टीम के नेतृत्व किया।

टॅग्स :चीनहिमाचल प्रदेशआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज