लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में छह शहरों से यात्री उड़ानों के पहुंचने पर रोक 31 अगस्त तक के लिए बढ़ी, पहले 31 जुलाई तक थी रोक

By सुमित राय | Updated: July 30, 2020 21:46 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता एयरपोर्ट पर छह शहरों से आने वाले उड़ानों के प्रतिबंध को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के हॉटस्पॉट छह शहरों से कोलकाता के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध 15 अगस्त के लिए बढ़ा दिया गया है।दिल्ली, मुम्बई, पुणे, चेन्नई, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ानों पर पाबंदी बढ़ा दी है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर कोविड-19 के हॉटस्पॉट छह शहरों से कोलकाता के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध 15 अगस्त के लिए बढ़ा दिया गया है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ट्वीट किया, ‘‘छह शहरों--दिल्ली, मुम्बई, पुणे, चेन्नई, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ानों के आगमन पर पाबंदी 15 अगस्त, 2020 तक के लिए बढ़ा दी गई है।’’ इससे पहले हवाई अड्डे ने कहा था कि 31 जुलाई तक इन शहरों से कोई भी यात्री विमान कोलकाता नहीं पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 2434 मामले आए सामने

पिछले 24 घंटे के दौरान गुरुवार को बंगाल में रिकॉर्ड 46 लोगों की मौत हुई और रिकॉर्ड 2434 नए मामले आए। एक दिन में अब तक का यह सर्वाधिक मौतें और नए मामले हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 67 हजार को पार कर गया है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार संक्रमितों की कुल संख्या 67692 हो गई है जिनमें 19900 एक्टिव केस है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 1536 हो गई है। हालांकि एक्टिव केसों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 46256 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2140 मरीजों को छुट्टी दी गई है।

कोलकाता में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजधानी कोलकाता से एक बार फिर सर्वाधिक 750 नए मामले आए हैं। एक दिन पहले भी कोलकाता से 688 नए मामले आए थे। कोलकाता में संक्रमितों की कुल संख्या 20269 हो गई है, जिनमें 6422 एक्टिव केस है। कोलकाता में अबतक सर्वाधिक 739 लोगों की मौत हो चुकी है।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज