लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कार्यों की निविदा प्रक्रिया में पंचायत निवासियों की भागीदारी प्रतिबंधित

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:21 IST

Open in App

जमीनी स्तर पर विकास प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक पंचायत के स्थानीय निवासियों की तीन लाख रुपये तक की निविदा प्रक्रिया में भागीदारी को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां कहा कि निविदाओं के लिए अपर्याप्त प्रतिक्रिया की स्थिति में, पड़ोसी पंचायतों के बोली लगाने वालों को शामिल करने के लिए, मानदंडों में ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘इस निर्णय का उद्देश्य स्थानीय भागीदारी के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाना और विकास कार्यों के त्वरित निष्पादन को बढ़ावा देना है जिससे सृजित संपत्ति के सार्वजनिक स्वामित्व को भी बढ़ावा मिलेगा।’’ उन्होंने कहा कि पंचायतों के निवासी, जो निविदा प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण की एक सरल प्रणाली में पंजीकरण कराना होगा। इसका प्रबंधन उपायुक्त के स्तर पर किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि ये पंजीकरण आधार, पैन कार्ड और अधिवास प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजी सबूतों के आधार पर किए जाएंगे, जबकि सत्यापन प्रक्रिया पंचायतों और स्थानीय पुलिस के माध्यम से ही पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वित्त विभाग की ओर से विस्तृत निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचे?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, वीडियो

कारोबारनौवां बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण?, जानिए कौन हैं ये 7 अधिकारी, तैयार कर रहे हैं लेखा-जोखा?

भारतPM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब डाली जाएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? जानें तारीख

भारतUnion Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने क्यों पहनी मधुबनी कला वाली साड़ी? जानिए असल वजह

कारोबारश्रीराम फाइनेंस ने दिग्गज राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर शुरू किया प्रेरक कैंपेन ‘#TogetherWeSoar’

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार