लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और तीन मंत्रियों को आवंटित किए गए आवास, जानिए कौन-कहां रहेगा?

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 2, 2019 14:18 IST

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस को आधिकारिक निवास पर 'सागर' बंगला आवंटित किया गया है। 

Open in App

उद्धव ठाकरे नीत 'शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस' गठबंधन की 'महाराष्ट्र विकास आघाडी' सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों को आवास आवंटित किए गए हैं। सोमवार (02 दिसंबर) को प्रदेश के प्रशासन ने आधिकारिक रूप से आवास आवंटित किए हैं। बता दें कि शनिवार को राज्य विधानसभा में शनिवार को 'महाराष्ट्र विकास आघाडी' ने अपना विश्वासमत हासिल कर लिया था।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे और मंत्रियों में छगन भुजबल, जयंत पाटिल तथा एकनाथ शिंदे को आधिकारिक आवास आवंटित किए गए। उद्धव ठाकरे को वर्षा, छगन भुजबल को रामटेक, जयंत पाटिल को सेवादन और  एकनाथ शिंदे को रॉयल सेवासदन आवास आवंटित किया गया है।  

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस को आधिकारिक निवास पर 'सागर' बंगला आवंटित किया गया है।  आपको बता दें कि शनिवार को 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों की गिनती शुरू होने से पहले बीजेपी अपने 105 विधायकों के साथ वॉकआउट कर गई थी। पार्टी ने कहा कि मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराये जाने के गैर कानूनी तरीके और जिस तरीके से सदन का सत्र बुलाया गया, उसके खिलाफ यह बहिष्कार किया। कुल 169 विधायकों ने विश्वासमत के समर्थन में वोट डाला था। 

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी 105 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी। 

चुनाव रिजल्ट आने के बाद प्रदेश में एक महीने से अधिक समय तक सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी रही थी। बीजेपी और शिवसेना के बीच 50-50 फॉर्मूले को लेकर पेच फंस गया और दोनों दलों का गठबंधन टूट गया। इसके बाद शिवसेना ने एनसीपी के साथ हाथ मिलाया और दोनों पार्टियों ने कांग्रेस को मनाया और राज्य में सरकार बनाई। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार