लाइव न्यूज़ :

RBI गवर्नर उर्जित पटेल ने दिया इस्तीफा, पाँच राज्यों के चुनाव परिणाम से आने से पहले मोदी सरकार को एक दिन में दूसरा बड़ा झटका

By स्वाति सिंह | Updated: December 10, 2018 17:29 IST

उर्जित पटेल रघुराम राजन की जगह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर बनाये गये थे। उर्जित पटेल के कार्यकाल में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी।

Open in App

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के पीछे अपने निजी कारणों का हवाला दिया है।  पटेल ने इस्तीफा देने की वजह निजी कारणों को बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से अपने वर्तमान पद (आरबीआई गवर्नर) से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा 'भारतीय रिजर्व बैंक में काम करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही है। 

उन्होंने कहा काम करने के दौरान 'आरबीआई के अधिकारियों, प्रबंधन और स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला। मैं आरबीआई बोर्ड के सभी निदेशकों और सहकर्मियों का शुक्रिया अदा करता हूं।' 

गौरतलब है कि उर्जित पटेल इस कदम से आरबीआई की स्वायत्ता पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से उर्जित पटेल और केंद्र सरकार के बीच काफी मतभेद चल रहा था। उर्जित पटेल रघुराम राजन की जगह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर बनाये गये थे। उर्जित पटेल के कार्यकाल में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी।   

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधान सभा चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आने है। सोमवार को ही नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री और आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल और बीजेपीनीत गठबंधन राजग से इस्तीफा दिया। इस तरह उर्जित पटेल का इस्तीफा मोदी सरकार के लिए एक दिन में दूसरा बड़ा झटका रहा।

नवंबर 2016 में पीएम मोदी द्वारा लागू नोटबंदी के बाद से ही इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि उर्जिट पटेल और मोदी सरकार के बीच सबकुछ सही नहीं है। 

 

टॅग्स :आरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर