लाइव न्यूज़ :

आर्थिक मामले देखने के दीवानी अदालतों का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: August 21, 2021 14:52 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय से एक अधिवक्ता ने अनुरोध किया है कि यहां दीवानी अदालतों के आर्थिक मामलों संबंधी अधिकार क्षेत्र को बढ़ाया जाए जो फिलहाल तीन लाख रूपये तक है। यह अनुरोध इस आधार पर किया गया है कि इससे जिला अदालतों में ऐसे मामलों का भार कम होगा। अधिवक्ता अमित साहनी ने 14 अगस्त के अभिवेदन में कहा कि दीवानी अदालतों की सीमा में अंतिम बार संशोधन 2003 में किया गया था। इसमें कहा गया कि, अभी राष्ट्रीय राजधानी में अदालतों के बीच ‘‘आर्थिक मामलों के अधिकार क्षेत्र का वितरण उपयुक्त नहीं है।’’ उच्च न्यायालयों का आर्थिक मामलों का अधिकार क्षेत्र 1969 में 25,000 रूपये से बढ़ाकर 2015 में दो करोड़ रूपये से अधिक किया गया वहीं जिला अदालतों का 2003 में 20 लाख रूपये से बढ़ाकर 2018 में दो करोड़ रूपये तक किया गया लेकिन दीवानी अदालतों के आर्थिक मामलों के अधिकार क्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया जो अब भी तीन लाख रूपये है। इसमें कहा गया कि दीवानी न्यायाधीशों के आर्थिक मामलों को देखने के अधिकार क्षेत्र में वितरण को संशोधनों के वक्त आनुपातिक रूप से बदला गया लेकिन 2003 से दिल्ली जिला अदालतों में पदस्थ दीवानी न्यायाधीशों के आर्थिक मामलों के अधिकार क्षेत्र में कोई वृद्धि नहीं की गई। अभिवेदन में कहा गया कि दिल्ली में अब ऐसी कोई संपत्ति नहीं है जिसकी कीमत महज तीन लाख रूपये हो और दीवानी न्यायाधीशों पर लगाई गई वित्तीय सीमा बहुत ही कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज