लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2025: 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक?, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र कर रहा सलाम!, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2025 15:41 IST

Republic Day 2025: वीरता पुरस्कार विजेताओं में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात 28, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में तैनात 28, पूर्वोत्तर में तैनात तीन और अन्य क्षेत्रों में तैनात 36 कर्मी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुरस्कार पाने वालों में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के कर्मी शामिल हैं।शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।गृह रक्षक सेवा तथा 36 सुधारात्मक सेवा कर्मियों को दिए गए हैं।

Republic Day 2025:गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 942 पुलिस, अग्निशमन व नागरिक सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों के वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इनमें 95 वीरता पदक शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि पुरस्कार पाने वालों में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के कर्मी शामिल हैं। वीरता पुरस्कार विजेताओं में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात 28, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में तैनात 28, पूर्वोत्तर में तैनात तीन और अन्य क्षेत्रों में तैनात 36 कर्मी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) में से 85 पदक पुलिस कर्मियों, पांच अग्निशमन सेवा कर्मियों, सात नागरिक सुरक्षा व होमगार्ड सेवा कर्मियों और चार सुधारात्मक सेवा से जुड़े कर्मियों को दिए गए हैं। 746 उत्कृष्ट सेवा पदकों (एमएसएम) में से 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक सेवा तथा 36 सुधारात्मक सेवा कर्मियों को दिए गए हैं।

76वां गणतंत्र दिवस: सरकार ने मानद कमीशन प्राप्त करने के लिए चुने गए रक्षाकर्मियों के नाम घोषित किए

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले बख्तरबंद कोर, तोपखाना रेजिमेंट और सेना की अन्य इकाइयों से कई कर्मियों को मानद कैप्टन के पद पर मानद कमीशन प्राप्त करने के लिए चुना गया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में मसौदा गजट का लिंक साझा किया, जिसमें गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर दिए गए मानद कमीशन की सूची है।

इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर मानद कैप्टन/मानद लेफ्टिनेंट की रैंक पर मानद कमीशन प्रदान करने में प्रसन्नता महसूस कर रही हैं। सूची में यूनिट-वार उन कर्मियों के नाम शामिल हैं जिन्हें सम्मान के लिए चुना गया है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसगृह मंत्रालयद्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील