लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के सैन्य शिविर उड़ाने के लिए बालाकोट से भेजे गए कुछ आत्मघाती आतंकी: रिपोर्ट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 15, 2019 08:54 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशिक्षण ले चुके कुछ आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर स्थित भारत के सैन्य शिविरों पर हमले के लिए भेज भी दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियां बालाकोट के आतंकी शिविर पर निगरानी रख रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के बालाकोट में एकबार फिर आतंकी शिविर सक्रिय हो गए हैं और बड़ी तादात में आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशिक्षण ले चुके कुछ आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर स्थित भारत के सैन्य शिविरों पर हमले के लिए भेज भी दिया गया है।

पाकिस्तान के बालाकोट में एकबार फिर आतंकी शिविर सक्रिय हो गए हैं और बड़ी तादात में आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान के बालाकोट कस्बे में 45-50 आत्मघाती आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के शिविर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशिक्षण ले चुके कुछ आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर स्थित भारत के सैन्य शिविरों पर हमले के लिए भेज भी दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियां बालाकोट के आतंकी शिविर पर निगरानी रख रही हैं। 

पिछले महीने ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भी कहा था कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट में आतंकवादी शिविर को सक्रिय किया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि फरवरी में भारतीय वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद बालाकोट के आतंकी शिविर को करीब 6 महीने तक बंद रखा गया। 

बता दें कि इसी वर्ष 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआपीएफ वाहन को उड़ा दिया था, जिसमें  40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान की धरती से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी की रात और 27 फरवरी की अल सुबह के दरमियान बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था। 

भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन की इस्लामाबाद को खबर तक नहीं लगी थी। सेना और सरकार ने दावा किया था कि एयर स्ट्राइक में बालाकोट स्थित जैश का सबसे बड़ा आतंकी शिविर तबाह हो गया। कार्रवाई में करीब साढ़े तीन सौ आतंकियों की मौत की बात बताई गई थी।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानजैश-ए-मोहम्मदबालाकोटभारतीय वायुसेना स्ट्राइकमोदी सरकारइंडियन एयर फोर्सबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए