लाइव न्यूज़ :

मौजूदा कार्डधारक को नयी आधार संख्या जारी करने को लेकर यूआईडीएआई और केन्द्र से जवाब तलब

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने मौजूदा आधार कार्डधारकों को नया नंबर जारी करने के लिए तंत्र और प्रक्रिया तैयार करने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को केंद्र और यूआईडीएआई से जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने व्यवसायी राजन अरोड़ा द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिका में आशंका जतायी गई है कि आधार संख्या सहित उनके व्यक्तिगत विवरणों से समझौता किया गया है।

याचिका में अदालत से अपील की गई है कि वह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) को अरोड़ा को नया आधार नंबर जारी करने और निजता के मौलिक अधिकार की सुरक्षा और उल्लंघन व क्षति की रोकथाम का निर्देश दे।

यूआईडीएआई की ओर से पेश अधिवक्ता जोहेब हुसैन ने कहा कि जैसे ही आधार नंबर जारी किया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति और नंबर ''जीवन भर के लिए एक दूसरे से जुड़'' जाते हैं।

हालांकि, अदालत ने जवाब दिया कि अगर ऐसा होता, तो यूआईडीएआई को बाहर निकलने वाले धारकों के लिए आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी, लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण) अधिनियम, 2016 की धारा 23 (एन) के तहत नया आधार नंबर जारी करने की प्रक्रिया शर्तें को निर्धारित करने की शक्ति नहीं दी जाती।

अदालत ने कहा, ''आपके पास शक्ति है। इसे इतने तथ्यात्मक तरीके से नहीं पढ़ा जा सकता (यदि इसे बदला नहीं जा सकता) तो नियम को खत्म करना होगा। इसे किसी और तरह से प्रयोग किया जा सकता है। ”

अदालत ने कहा कि वह फिर भी इस बात पर सहमत है कि एक आधार संख्या को उपयोगकर्ता की ''जिद और पसंद'' पर नहीं बदला जा सकता ।

अधिवक्ता सोनल आनंद और सुरभि सिंह के माध्यम से दायर याचिका में, याचिकाकर्ता ने अदालत को सूचित किया कि उसका आधार नंबर कुछ अज्ञात विदेशी संस्थाओं से जुड़ा हुआ पाया गया था।

इसके बाद, उन्होंने यूआईडीएआई से उनकी पहचान को लेकर गंभीर खतरे के आलोक में एक नया आधार नंबर जारी करने का अनुरोध किया।

मामले की अगली सुनवाई नौ सितंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos